नीट परीक्षा में कथित धांधली को लेकर राजस्थान का सियासी पारा सातवें आसमान पर है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर आज राजधानी जयपुर में नीट परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रदेश कार्यालय का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया। इस उग्र प्रदर्शन में जिला कांग्रेस कमेटी (शहर) के जिलाध्यक्ष शिवराम खटीक के नेतृत्व में लगभग 150 कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने 14 गाड़ियों के काफिले के साथ जयपुर पहुंचकर सक्रिय भागीदारी निभाई।

प्रदर्शन के दौरान एडवोकेट कुणाल ओझा ने जानकारी देते हुए बताया कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली के साथ कंधे से कंधा मिलाकर भाजपा प्रदेश मुख्यालय के घेराव में अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज कराई। इस दौरान पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बावजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जोश कम नहीं हुआ और उन्होंने अंत तक पूरी मजबूती के साथ संघर्ष जारी रखा। प्रदर्शनकारियों ने नीट परीक्षा को तत्काल रद्द करने और छात्रों को न्याय दिलाने की मांग को बुलंद करते हुए भाजपा सरकार पर सीधा निशाना साधा। आंदोलन के दौरान कार्यकर्ताओं ने नीट परीक्षा की शुचिता पर सवाल उठाते हुए इसे छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करार दिया। यह घेराव न केवल नीट परीक्षा के मुद्दे पर सरकार को घेरने की एक महत्वपूर्ण कड़ी था, बल्कि आगामी दिनों में इस आंदोलन के और अधिक उग्र होने के संकेत भी देता है।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

नाम: राजेश तोषनीवाल

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस

परिचय 

राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।

  • वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
  • इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story