कोटा, 31 अक्टूबर। अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 के अवसर पर शिक्षा विभाग कर्मचारीगण सहकारी सभा 696 आर0 कोटा बारां ने राजस्थान राज्य भारत स्काउट एंड गाइड मंडल प्रशिक्षण केंद्र, आलनिया में संगोष्ठी एवं संकल्प कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में सहकारिता की प्रासंगिकता और उसकी सामाजिक-आर्थिक भूमिका पर विस्तृत चर्चा हुई।

कार्यक्रम का उद्घाटन शिक्षा सहकारी अध्यक्ष प्रकाश जायसवाल, डायरेक्टर दिनेश मीणा, स्काउट गाइड के शिविर संचालक राम किशन शर्मा, सीओ स्काउट बृजसुंदर मीणा, सीओ गाइड प्रीति कुमारी और लीडर ट्रेनर गोपाल कृष्ण मिश्रा ने संबोधित किया। इस अवसर पर प्रकाश जायसवाल ने स्काउट गाइड, रोवर-रेंजर और यूनिट लीडर्स को सहकारिता को अपने जीवन में अपनाने और उसका संदेश फैलाने का संकल्प दिलाया।

प्रकाश जायसवाल ने कहा कि सहकारिता की भावना भारत के लिए नई नहीं है। यह हमारी स्मृति, संस्कृति और मिट्टी में गहराई से रची-बसी है। उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि पहले गांव अपने कुओं, अन्न संग्रह और मंदिर ट्रस्टों का सामूहिक प्रबंधन करते थे। आज सरकार सहकारिता के क्षेत्र में नए सुधार लागू कर रही है और इसका उद्देश्य सहकारी संस्थाओं को आधुनिक, संस्थागत और राष्ट्रीय समृद्धि का माध्यम बनाना है।

डायरेक्टर दिनेश मीणा ने कहा कि सहकारिता के कारण सूदखोरी और ब्याजखोरी से मुक्ति मिली है और इसने समाज में नई दृष्टि प्रदान की है। सीओ स्काउट बृजसुंदर मीणा ने कहा कि सहकारी समितियों में समावेशी विकास को बढ़ावा देने और सामुदायिक लचीलेपन को मजबूत करने की अद्वितीय क्षमता है। सीओ गाइड प्रीति कुमारी ने विश्व स्तर पर सहकारिता आंदोलन द्वारा लाए गए सकारात्मक बदलावों पर प्रकाश डाला। लीडर ट्रेनर गोपाल कृष्ण मिश्रा ने कहा कि सहकारिता ने सामाजिक और आर्थिक जीवन में वास्तविक परिवर्तन की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

कार्यक्रम का समापन सभी प्रतिभागियों द्वारा सहकारिता के महत्व को अपनाने और समाज में इसके संदेश को फैलाने के संकल्प के साथ हुआ। यह संगोष्ठी शिक्षा और युवा नेतृत्व के माध्यम से सहकारिता को राष्ट्रीय समृद्धि का एक महत्वपूर्ण आधार बनाने की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल के रूप में देखी जा रही है।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story