भीलवाड़ा में शनिवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के रोड शो के जरिए भाजपा बड़ा शक्ति प्रदर्शन करने जा रही है। आगामी नगर निगम चुनाव को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर भाजपाइयों में भारी उत्साह है।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शनिवार को भीलवाड़ा दौरे पर रहेंगे। उनका हेलीकॉप्टर सुबह 11:50 बजे पुलिस लाइन मैदान पहुंचेगा। इसके बाद दोपहर 12 बजे संगानेरी गेट स्थित दूधाधारी गोपाल मंदिर से रोड शो शुरू होगा। रोड शो बड़े मंदिर, सराफा बाजार होते हुए भीमगंज थाने तक जाएगा।

रोड शो के बाद मुख्यमंत्री सीधे भाजपा जिला कार्यालय पहुंचेंगे। यहां वे 225 से अधिक पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करेंगे और चुनावी रणनीति साझा करेंगे। आगामी नगर निगम चुनाव को लेकर इस बैठक को पार्टी की तैयारियों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासन और पुलिस ने भी तैयारियां पूरी कर ली हैं। शुक्रवार को मुख्यमंत्री कार्यालय की टीम के साथ जिला पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने रोड शो के रूट तथा भाजपा कार्यालय की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

भाजपा नेताओं ने दावा किया है कि यह रोड शो नगर निगम में दोबारा 'तीसरे इंजन' की सरकार बनाने के लिए माहौल तैयार करेगा। कार्यक्रम समाप्त करने के बाद मुख्यमंत्री उदयपुर के लिए रवाना होंगे। ऐसे में शनिवार का रोड शो भाजपा के चुनावी शक्ति प्रदर्शन और आगामी नगर निगम चुनाव की रणनीति के लिहाज से अहम रहेगा।

Anshul Toshniwal, Bhilwara

Anshul Toshniwal, Bhilwara

नाम: अंशुल तोषनीवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा जिला (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): सभी प्रकार के समाचार (General Reporting)

अनुभव: 6 माह

परिचय 

अंशुल तोषनीवाल भीलवाड़ा जिले से न्यूज़ वेबसाइट के लिए रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह भीलवाड़ा जिले और उसके अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों की स्थानीय घटनाओं, प्रशासनिक गतिविधियों, क्राइम, राजनीति और जनहित से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

अंशुल तोषनीवाल शैक्षणिक रूप से इंजीनियर (Engineer) हैं। उनकी तकनीकी और विश्लेषणात्मक पृष्ठभूमि उन्हें खबरों को सटीकता से समझने और प्रस्तुत करने में मदद करती है।

Next Story