भीलवाड़ा में हजारों श्रमिकों के दिलों में अमिट छाप छोड़ने वाले मजदूर नेता स्वर्गीय छीतरमल सेन की पांचवीं पुण्यतिथि पर गुरुवार को गांधी मजदूर सेवालय में उन्हें पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।

इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी कैलाश व्यास, जिला इंटक अध्यक्ष दीपक व्यास और बार काउंसिल ऑफ इंडिया के अध्यक्ष सुरेश चंद्र श्रीमाली ने अपने सहयोगियों सहित स्वर्गीय सेन की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की। वरिष्ठ कांग्रेसजन दुर्गेश शर्मा, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र जैन, रामगोपाल पुरोहित एवं जाकिर हुसैन ने भी स्वर्गीय सेन को श्रद्धांजलि अर्पित कर मेवाड़ टेक्सटाइल मिल के श्रमिकों एवं खान श्रमिकों के लिए उनके दिए गए योगदान को याद करते हुए नमन किया।

पुण्यतिथि के अवसर पर भेरूलाल पारीक, सत्यनारायण सेन, दिनेशचंद्र जागेटिया, शैलेंद्र व्यास एवं आशुतोष जोशी, श्याम सिंह चौहान सहित कई मजदूर नेता उपस्थित रहे। इस दौरान स्वर्गीय छीतरमल सेन के श्रमिक हितों के लिए किए गए योगदान को स्मरण किया गया।

Pratahkal Hub

Pratahkal Hub

प्रातःकाल हब, दै.प्रातःकाल की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा प्रातःकाल हब राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।"

Next Story