चेतन मानसिंहका भीलवाड़ा टाइगर फोर्स के नए जिला अध्यक्ष मनोनीत
राष्ट्रीय भ्रष्टाचार निरोधक एवं अत्याचार विरोधी टाइगर संस्थान ने पूर्व पार्षद मानसिंहका को वर्ष 2026 से 2028 तक तीन वर्ष के लिए सौंपी जिम्मेदारी।

राष्ट्रीय भ्रष्टाचार निरोधक एवं अत्याचार विरोधी टाइगर संस्थान (टाइगर फोर्स) की भीलवाड़ा इकाई के जिला अध्यक्ष पद पर प्रमुख समाजसेवी, पूर्व पार्षद एवं ट्रस्टी चेतन मानसिंहका को मनोनीत किया गया है। यह नियुक्ति राष्ट्रीय कार्यकारिणी स्तर पर की गई है।
संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष आर एल मीणा ने टाइगर फोर्स के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष कल्पेश चौधरी की अनुशंसा पर यह नियुक्ति प्रदान की। चेतन मानसिंहका इससे पूर्व जिला यूनेस्को एसोसिएशन के अध्यक्ष पद पर रहते हुए अनेक सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका निभा चुके हैं।
नवनियुक्त अध्यक्ष का कार्यकाल वर्ष 2026 से 2028 तक तीन वर्ष के लिए निर्धारित किया गया है। साथ ही, उनके नेतृत्व में जिला कार्यकारिणी का गठन भी शीघ्र ही किया जाएगा।
इस अवसर पर चेतन मानसिंहका ने कहा कि टाइगर फोर्स संस्थान के जन अभियान के माध्यम से आमजन को हिंसा का प्रतिकार करने हेतु शिक्षित एवं प्रशिक्षित किया जाएगा, ताकि समाज में शांति एवं सुरक्षा की भावना का विकास हो सके।
यह नियुक्ति संगठनात्मक विस्तार के साथ भीलवाड़ा इकाई की सामाजिक सक्रियता को नई दिशा देने की दृष्टि से महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara
नाम: राजेश तोषनीवाल
वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)
कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस
परिचय
राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।
- वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
- इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
- स्नातक (Graduate)
- डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)
