लक्ष्मी नारायण स्वरूप में सजे चारभुजानाथ, छप्पन भोग से महका बड़ा मंदिर
पुरुषोत्तम मास के अवसर पर श्री माहेश्वरी समाज द्वारा चारभुजानाथ का लक्ष्मी नारायण स्वरूप में विशेष श्रृंगार कर छप्पन भोग लगाया गया।

पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर शनिवार को चारभुजानाथ मंदिर में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम के दौरान छप्पन भोग की झांकी और ध्वजा आरोहण उत्सव में सम्मिलित होतीं बृजबाला महिला समूह की सदस्य।
पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर श्री माहेश्वरी समाज की चारभुजा जी मंदिर ट्रस्ट के तत्वावधान में स्थित बड़े मंदिर में शनिवार को भक्ति, श्रद्धा और धार्मिक उल्लास का विशेष वातावरण देखने को मिला। बृजबाला महिला समूह द्वारा चारभुजानाथ के छप्पन भोग एवं ध्वजा आरोहण का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता निभाई।
कार्यक्रम के दौरान भगवान चारभुजानाथ का विशेष श्रृंगार कर उन्हें लक्ष्मी नारायण स्वरूप में अलंकृत किया गया। सुसज्जित झांकी ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया और मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर हो उठा। छप्पन भोग अर्पित किए जाने के बाद प्रसाद का वितरण किया गया, वहीं श्रद्धालुओं को ठंडाई भी पिलाई गई।
ट्रस्ट के मीडिया प्रभारी महावीर समदानी ने बताया कि ध्वजा आरोहण के अवसर पर बृजबाला महिला समूह की सुनीता जाजू, सुधा जागेटिया, राज राठी, अरुणा राठी, स्नेहलता जाजू, ज्योति मंडोवर, सुनीता जागेटिया, अदिति मेलाना, पूजा अजमेरा, आयुषी ईनाणी, अरुणा दरक, अर्चना झवर, अंकिता राठी और उषा पटवारी सहित अनेक महिलाएं उपस्थित रहीं।
इस अवसर पर ट्रस्ट संरक्षक उदयलाल समदानी, रामेश्वर तोषनीवाल, ट्रस्ट अध्यक्ष चंद्र सिंह तोषनीवाल, मंत्री प्रहलाद भदादा, सत्यनारायण सोमानी, राकेश पटवारी, बालमुकुंद राठी, बद्रीलाल डाड, श्याम जाजू, राजेश तोषनीवाल, रमेश राठी तथा महावीर समदानी सहित समाज के गणमान्य सदस्य भी मौजूद रहे।
धार्मिक आस्था और सामूहिक सहभागिता से संपन्न यह आयोजन पुरुषोत्तम मास की आध्यात्मिक महत्ता को साकार करता नजर आया, जहां श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव के साथ भगवान चारभुजानाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara
नाम: राजेश तोषनीवाल
वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)
कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस
परिचय
राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।
- वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
- इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
- स्नातक (Graduate)
- डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)
