चम्बल-भीलवाड़ा पेयजल परियोजना: पावर ट्रिपिंग के चलते 24 जुलाई को शहर और जिले की जलापूर्ति रहेगी प्रभावित
भीलवाड़ा में चम्बल पेयजल परियोजना के तहत 24 जुलाई की जलापूर्ति प्रभावित रहेगी। एवीवीएनएल की पावर ट्रिपिंग के बाद विभाग ने नागरिकों से पानी का भंडारण करने की अपील की है।

चम्बल भीलवाड़ा पेयजल परियोजना के अंतर्गत भीलवाड़ा जिले में होने वाली पेयजल आपूर्ति 24 जुलाई को प्रभावित रहेगी। एवीवीएनएल द्वारा 23 जुलाई को सुबह 8.30 बजे से सायं 3 बजे तक तिलस्वां एवं भुंजरकला पंपिंग स्टेशन पर पावर ट्रिपिंग होने के कारण डब्ल्यूटीपी आरोली पर जलापूर्ति बाधित रही।
जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, परियोजना खण्ड-प्रथम के अधिशाषी अभियंता सिदार्थ टाक ने बताया कि पावर ट्रिपिंग के कारण डब्ल्यूटीपी आरोली पर जलापूर्ति प्रभावित होने से 24 जुलाई को भीलवाड़ा शहर सहित जिले की प्रातःकालीन पेयजल आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
उन्होंने भीलवाड़ा शहर सहित जिलेवासियों से अनुरोध किया है कि शटडाउन को देखते हुए पेयजल का समुचित भंडारण पहले से सुनिश्चित कर लें तथा उपलब्ध पानी का मितव्ययता से उपयोग करें। विभाग ने स्पष्ट किया है कि पावर ट्रिपिंग के प्रभाव के कारण 24 जुलाई की जलापूर्ति व्यवस्था प्रभावित रहेगी।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara
नाम: राजेश तोषनीवाल
वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)
कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस
परिचय
राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।
- वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
- इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
- स्नातक (Graduate)
- डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)
