सुरास। अखिल भारतीय गाडरी महासभा के सानिध्य में गाडरी समाज सुरास द्वारा आयोजित जिलास्तरीय क्रिकेट एवं रस्साकसी प्रतियोगिता का भव्य समापन रविवार को उत्साह और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। खेल और सामाजिक एकता के इस महाकुंभ ने पूरे क्षेत्र में जोश, अनुशासन और सामूहिक सहभागिता का संदेश दिया।

कार्यक्रम का मंच संचालन पूरण मल गाडरी ने किया। आयोजन की रूपरेखा और उपलब्धियों की जानकारी ओमप्रकाश गाडरी ने साझा की। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जिलाध्यक्ष भीमराज गाडरी की गरिमामयी उपस्थिति रही, जबकि अध्यक्षता आयोजन समिति अध्यक्ष एवं प्रदेश महामंत्री भैरूलाल गाडरी सुरास ने की। विशिष्ट अतिथि के तौर पर प्रदेश उपाध्यक्ष गोपाल गाडरी और पूर्व युवा जिलाध्यक्ष उदयलाल गाडरी मंचासीन रहे।

क्रिकेट प्रतियोगिता में कुल 32 टीमों ने भाग लेकर प्रतिस्पर्धा को रोमांचक बनाया। फाइनल मुकाबले में रतनपुरा टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया और 21,000 रुपये नगद राशि के साथ ट्रॉफी प्राप्त की। वहीं, चतरपुरा टीम उपविजेता रही, जिसे 11,000 रुपये नगद और ट्रॉफी प्रदान की गई। रस्साकसी प्रतियोगिता में 36 टीमों ने दमखम दिखाया, जहां पासंल टीम विजेता बनी और 21,000 रुपये नगद तथा ट्रॉफी से सम्मानित हुई, जबकि पायरा टीम उपविजेता रही और उसे 11,000 रुपये नगद व ट्रॉफी दी गई।

इस आयोजन में समाज के हजारों समाजजनों ने भारी जोश और उत्साह के साथ सहभागिता निभाई, जिससे कार्यक्रम की भव्यता और सामाजिक महत्व और भी बढ़ गया। समापन अवसर पर आयोजन समिति अध्यक्ष भैरू लाल गाडरी ने समाज को संगठित रहकर शिक्षा के स्तर को बढ़ाने और संस्कारवान बनने के लिए प्रेरित किया। अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ सभा को स्थगित किया गया। यह आयोजन न केवल खेल प्रतिभाओं को मंच देने का माध्यम बना, बल्कि गाडरी समाज की एकता और सामाजिक चेतना का सशक्त उदाहरण भी प्रस्तुत कर गया।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

नाम: राजेश तोषनीवाल

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस

परिचय 

राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।

  • वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
  • इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story