महात्मा गांधी विद्यालय भीमगंज में विद्यार्थियों को करियर मार्गदर्शन, रोजगार अवसरों की दी जानकारी
भीमगंज के महात्मा गांधी विद्यालय में विद्यार्थियों को करियर मार्गदर्शन, रोजगार अवसरों की जानकारी और निःशुल्क स्टेशनरी व पुस्तकें वितरित की गईं।

तस्वीर में महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय भीमगंज में आयोजित करियर काउंसलिंग और स्टेशनरी वितरण कार्यक्रम के दौरान बैठे हुए विद्यार्थी और पीछे खड़े संस्था सदस्य तथा शिक्षक नजर आ रहे हैं।
महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय भीमगंज में सोमवार को प्रधानाचार्य जितेन्द्र सिंह राव की अध्यक्षता में चूरिया मूरिया सेवा संस्था की ओर से दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए करियर काउंसलिंग एवं स्टेशनरी वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को रोजगार के अवसर, परीक्षा तैयारी और विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्ध विकल्पों की जानकारी प्रदान की गई।
संस्था सचिव हेमलता अगनानी ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान संस्था सदस्य रमेश अगनानी ने जलवायु परिवर्तन और पर्यावरण संरक्षण विषय पर अपने विचार व्यक्त किए। वहीं संस्था सदस्य एवं से. नि स्टेशन अधीक्षक अनिल कुमार शर्मा तथा जवाहर फाउंडेशन में कार्यरत वैभव जोशी ने विद्यार्थियों को करियर काउंसलिंग के माध्यम से दसवीं बोर्ड परीक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं।
इस दौरान विद्यार्थियों को विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्ध कोर्सेज, योग्यता, प्रशिक्षण कार्यक्रमों तथा रोजगार के अवसरों के बारे में विस्तार से बताया गया। साथ ही विद्यार्थी जीवन में कौशल विकास और समय के महत्व को समझाते हुए बेहतर भविष्य के लिए आवश्यक तैयारियों की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में चूरिया मूरिया सेवा संस्था की ओर से सभी विद्यार्थियों को निःशुल्क स्टेशनरी सामग्री के साथ सामान्य ज्ञान और विज्ञान विषय की संदर्भ पुस्तकों का वितरण किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्राध्यापक विक्रम सिंह जैन ने किया, जबकि सुनील कुमार चौधरी ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ कौशल विकास और करियर निर्माण के लिए मार्गदर्शन मिला।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara
नाम: राजेश तोषनीवाल
वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)
कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस
परिचय
राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।
- वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
- इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
- स्नातक (Graduate)
- डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)
