सीए सौरभ अजमेरा बने आईसीएआई की पश्चिमी भारत क्षेत्रीय परिषद के अध्यक्ष
भीलवाड़ा निवासी सौरभ अजमेरा वर्ष 2026-27 के लिए डब्ल्यूआईआरसी के अध्यक्ष चुने गए, कार्यकारिणी में रिंकिन पटेल, बिशन शाह और राकेश शाह को भी मिली जिम्मेदारी।

भीलवाडा। पश्चिमी भारत क्षेत्रीय परिषद की बैठक में वर्ष 2026-27 के लिए नए पदाधिकारियों का निर्वाचन, आईसीएआई के उपाध्यक्ष, केंद्रीय परिषद सदस्यों तथा सभी क्षेत्रीय परिषद सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस बैठक में सीए सौरभ अजमेरा को वर्ष 2026-27 के लिए पश्चिमी भारत क्षेत्रीय परिषद के अध्यक्ष के रूप में निर्वाचित किया गया।
नवीन कार्यकारिणी का गठन और निर्वाचन प्रक्रिया
निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान सीए रिंकिन पटेल को उपाध्यक्ष, सीए बिशन शाह को सचिव तथा सीए राकेश शाह को कोषाध्यक्ष के रूप में निर्वाचित किया गया। यह संपूर्ण निर्वाचन अत्यंत सौहार्दपूर्ण एवं व्यावसायिक वातावरण में सम्पन्न हुआ, जो पेशे के प्रति नेतृत्व, प्रतिबद्धता और सेवा की भावना को स्पष्ट रूप से दर्शाता है।
नवनियुक्त पदाधिकारियों का संकल्प
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने परिषद सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि "वे पेशे के सुदृढ़ीकरण, सदस्यों की सेवाओं के विस्तार तथा पश्चिमी भारत क्षेत्रीय परिषद एवं आईसीएआई के समग्र विकास हेतु समर्पित भाव से कार्य करेंगे।" आईसीएआई के उपाध्यक्ष, सीसीएम्स तथा सभी क्षेत्रीय परिषद सदस्यों की उपस्थिति ने इस अवसर को और अधिक गरिमामय बनाया तथा आगामी कार्यकाल के लिए एक सकारात्मक एवं प्रगतिशील दृष्टि को प्रदर्शित किया।
देश का सबसे बड़ा रीजन है वेस्टर्न रीजन
आईसीएआई के पाँच रीजन सेंट्रल, इस्टर्न, नोर्थन, साउथ एवं वेस्टर्न रीजन में वेस्टर्न रीजन सबसे बड़ा रीजन है। इस रीजन में महाराष्ट्र, गुजरात, एवं गोवा राज्य आते है जिसमें 2 लाख से अधिक सदस्य एवं चार लाख से अधिक स्टूडेंट जुड़े हुए है।
भीलवाड़ा के सौरभ अजमेरा का गौरवशाली सफर
सीए सौरभ अजमेरा मूल रूप से भीलवाड़ा के भोजरास गाँव के निवासी है एवं पिछले 12 सालों से मुंबई में निवासरत है। वे वेस्टर्न इंडिया रीजनल काउंसिल में पिछले 2 बार से चुनाव जीत के सदस्य बने है। रीजनल कौंसिल में कुल 21 सदस्य है जिसमें से सौरभ अजमेरा को वर्ष 2026-27 के लिए अध्यक्ष बनाया गया है और सौरभ का यह कार्यकाल एक वर्ष का रहेगा।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara
नाम: राजेश तोषनीवाल
वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)
कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस
परिचय
राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।
- वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
- इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
- स्नातक (Graduate)
- डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)
