भीलवाड़ा। भारतीय जनता पार्टी की ओर से आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में भीलवाड़ा से कैलाश सोनी अपनी टीम सहित टोंक जिले में शामिल हुए। भाजपा पंचायत राज चुनाव टोंक प्रभारी की जिम्मेदारी के तहत कैलाश सोनी कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में मंचस्थ रहे।

1 नवंबर को टोंक स्थित भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री कन्हैया लाल चौधरी मुख्य अतिथि रहे, जबकि टोंक जिला भाजपा अध्यक्ष चंद्रवीर सिंह ने अध्यक्षता की। किसान मोर्चा राजस्थान की ओर से भाजपा टोंक पंचायत राज चुनाव प्रभारी कैलाश सोनी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। बैठक में जिले भर से आए कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा के जनप्रतिनिधि और पदाधिकारी भी शामिल हुए।

बैठक को संबोधित करते हुए राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री कन्हैया लाल चौधरी ने कहा कि भाजपा पर वोट चोरी का आरोप लगाना कांग्रेस की मानसिकता है। कांग्रेस के पदाधिकारी बौखलाए हुए हैं और अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस चुनी हुई भाजपा सरकार को अस्थिर करने की नाकाम साजिश कर रही है।

बैठक के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने तिरंगा झंडा और पार्टी का झंडा लेकर पदयात्रा निकाली। यह पदयात्रा टोंक स्थित भाजपा जिला कार्यालय से शुरू होकर विभिन्न स्थानों से गुजरते हुए नारेबाजी के साथ सर्किल तक पहुंची।

इस दौरान नगर निगम पार्षद किशोर लखवानी, जगदीश सेन, गोपाल लड्ढा और कमलेश शर्मा भी साथ रहे। टोंक में आयोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से भाजपा ने पंचायत राज चुनाव की तैयारियों के बीच कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों की भागीदारी के साथ पदयात्रा निकाली।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

नाम: राजेश तोषनीवाल

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस

परिचय 

राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।

  • वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
  • इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story