भीलवाड़ा – युवा कंजर समाज सेवा समिति, भीलवाड़ा के तत्वावधान में महात्मा गांधी रक्त बैंक में आज द्वितीय रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर जिला अभिभाषक संस्था, भीलवाड़ा के उपाध्यक्ष महिपाल सिंह एवं पूरी कार्यकारिणी की गरिमामय उपस्थिति रही।

कार्यक्रम के दौरान समाज के पदाधिकारियों द्वारा अतिथियों का साफा पहनाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर भव्य अभिनंदन किया गया। अतिथियों में एडवोकेट भोलूराम कंजर (उपाध्यक्ष, कंजर वीर भारतीय सेना), भागचन्द झांझावत (प्रदेशाध्यक्ष, कंजर वीर भारतीय सेना), राजकुमार झांझावत (जिला अध्यक्ष, युवा कंजर समाज सेवा समिति), रजवंत झांझावत (कोषाध्यक्ष, युवा कंजर समाज सेवा समिति), कृष्ण चंद कर्मावत (सचिव, युवा) एवं डॉ. राजवीर झांझावत (एमबीबीएस) शामिल थे।

इसके अतिरिक्त (एएसआई) रामफूल कर्मावत एवं मंजेश कर्मावत, रतन लाल नानावत (पूर्व एएसआई), राधेश्याम नानावत (पूर्व सरपंच) तथा सुनित झांझावत (युवा मोर्चा ग्रामीण, जहाजपुर) का स्वागत दिलीप, सुरजीत, विनोद, दुर्गेश, यशपाल, विकास, बलेश, अंकित, विनय और अक्षय द्वारा किया गया।

रक्तदान शिविर में जिले भर के युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। आयोजनकर्ता एडवोकेट रविंद्र नानावत ने बताया कि समाज के युवाओं के सहयोग से कुल 52 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया, जो मानवता की सेवा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

प्रदेशाध्यक्ष भागचन्द झांझावत ने सभी रक्तदाताओं को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि उनके योगदान से रक्तदान शिविर सफल हुआ। शिविर में विकास कर्मावत, रामकिशन, मनीष, राकेश, नरेश, विकास झांझावत, महावीर झांझावत, गोविंद, लक्की, सचिन, विनोद, विकेंद्र, देबू, अनिल और पृथ्वी सहित अनेक युवाओं ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर समाज को नई दिशा दी।

इस रक्तदान शिविर ने भीलवाड़ा के युवाओं की सामाजिक जिम्मेदारी और मानवता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को उजागर किया, तथा समाज में रक्तदान के महत्व को बढ़ावा दिया।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

नाम: राजेश तोषनीवाल

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस

परिचय 

राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।

  • वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
  • इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story