भीलवाड़ा में युवा ब्रह्म शक्ति मेवाड़ संगठन ने सामाजिक सरोकारों और संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूती देने के उद्देश्य से महिला कार्यकारिणी का विस्तार किया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेश पुरोहित की अनुशंसा पर महिला प्रदेश अध्यक्ष नीलम शर्मा ने नई नियुक्तियों की घोषणा की।

संगठन के विस्तार के तहत नीरू चतुर्वेदी को जिला प्रभारी और चंदा शर्मा को जिला सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं प्रेमलता शर्मा को सह सचिव, पिंकी सारस्वत को मंत्री, वंदना शर्मा को प्रचार-प्रसार मंत्री तथा रेखा शर्मा को कार्यालय प्रभारी मनोनीत किया गया है।

महिला विंग को युवाओं के बीच और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने के लिए अंजली शर्मा को युवा प्रकोष्ठ प्रमुख तथा किरण शर्मा को करेड़ा प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।

महिला प्रदेश अध्यक्ष नीलम शर्मा ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि सभी मातृशक्ति पूरी निष्ठा, समर्पण और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि नई टीम के गठन से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और समाजहित के कार्यों में महिलाओं की भागीदारी और अधिक सशक्त होगी।

कार्यकारिणी के विस्तार पर संगठन के पदाधिकारियों और समाजजनों ने हर्ष व्यक्त करते हुए सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी हैं। नई जिम्मेदारियों के साथ महिला कार्यकारिणी संगठनात्मक गतिविधियों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

नाम: राजेश तोषनीवाल

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस

परिचय 

राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।

  • वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
  • इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story