भीलवाड़ा में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है जहाँ नशे और सोशल मीडिया की सनक ने एक हंसते-खेलते परिवार को उजाड़ दिया। नारायण नामक युवक ने आत्मघाती कदम उठाने से पहले एक वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया ग्रुप पर साझा किया। जब तक लोगों को इस बात की भनक लगी, तब तक बहुत देर हो चुकी थी। नशे की लत और पत्नी से झगड़े के कारण घर में उपजे कलह ने हंसते-खेलते परिवार को उजाड़ दिया, जिसके परिणामस्वरूप दो मासूम बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया और एक बेबस बूढ़ी मां का इकलौता सहारा छिन गया।

दोस्त ने देखा वीडियो, पर तब तक हो चुकी थी देर

भीलवाड़ा में रहने वाले उसके मित्र हरीश ने जब ग्रुप में यह आत्मघाती वीडियो देखा, तो उसके होश उड़ गए। उसने तुरंत ग्रामीणों को सूचना दी। ग्रामीण भागते हुए नारायण के घर पहुंचे, जहां मां बाहर बैठी मिली। जब कमरे का दरवाजा खोला गया तो अंदर का मंजर देख सबकी चीख निकल गई—नारायण कड़े से रस्सी के फंदे पर झूल रहा था। आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

दो मासूमों के सिर से उठा साया, बूढ़ी मां का सहारा छिना

नारायण अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसके पिता का पहले ही देहांत हो चुका है और उसकी मां मानसिक रूप से कमजोर है। नारायण के दो छोटे बच्चे (7-8 साल) हैं, जो अपनी मां के साथ ननिहाल गए हुए थे। अब उन मासूम बच्चों के सिर पर न पिता का हाथ रहा और न ही उस बेबस मां के पास बुढ़ापे की लाठी बची।

नशे और सोशल मीडिया की सनक ने ली जान!

पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि नारायण शराब के नशे का आदि था। नशे की हालत में किए गए झगड़े ने पत्नी को घर छोड़ने पर मजबूर किया। माना जा रहा है कि उसी अवसाद या नशे के झोंके में उसने यह आत्मघाती कदम उठा लिया। हालांकि जांच के बाद ही स्थिति साफ हो पायेगी। सवाल यह उठता है कि सोशल मीडिया पर 'वीडियो' बनाने की यह कैसी सनक है जो इंसान को मौत के मुहाने पर भी रील बनाने पर मजबूर कर रही है? पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है और मामले की गहनता से जांच जारी है।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

नाम: राजेश तोषनीवाल

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस

परिचय 

राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।

  • वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
  • इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story