✕
भीलवाड़ा: धामनिया गांव में 30 वर्षीय युवक ने फंदा लगाकर की खुदकुशी
By Rajesh Toshniwal, BhilwaraPublished on
भीलवाड़ा के बीगोद थाना क्षेत्र में युवक ने घर में लगाई फांसी, अविवाहित था मृतक, पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा।

x
भीलवाड़ा के बीगोद थाना क्षेत्र स्थित धामनिया गांव में युवक की खुदकुशी के बाद पुलिस घटनास्थल पर जांच और साक्ष्य एकत्रित करती हुई।
भीलवाड़ा जिले के धामनिया गांव के एक युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। फिल्हाल खुदकुशी से संबंधित कोई कारण सामने नहीं आये हैं। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुये जांच कर रही है।
घटना का विवरण
- धामनिया निवासी बाबूलाल (30) पुत्र सांवता नायक ने शुक्रवार को अपने ही घर में कड़े पर लटककर खुदकुशी कर ली।
- परिजनों को जब घटना का पता चला तो पुलिस को सूचना दी।
पुलिस कार्रवाई और पोस्टमार्टम
बीगोद थाने के एएसआई बंशीलाल ने बताया कि "पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतरवा कर पोस्टमार्टम के लिए काछोला अस्पताल भिजवा दिया।" जहाँ पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
जांच के मुख्य बिंदु
- पुलिस का कहना है कि बाबूलाल अभी अविवाहित था।
- खुदकुशी के कारणों की पुलिस जांच कर रही है।

Next Story
Related News
X
