भीलवाड़ा यूथ कांग्रेस चुनाव: अली हैदर बने अध्यक्ष, भाईचारा कमेटी ने किया अभिनंदन
डिजिटल मतदान से हुए चुनाव में अली हैदर ने 5336 वोट हासिल कर जीत दर्ज की। समर्थकों ने मेवाड़ के पूर्व नेता हफीज मोहम्मद की सियासी विरासत आगे बढ़ाने की उम्मीद जताई।

तस्वीर में भीलवाड़ा में भाईचारा कमेटी के साथ फूल माला पहने अली हैदर मौजूद हैं।
भीलवाड़ा। पहली बार डिजिटल मतदान से हुए यूथ कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव में अली हैदर ने सर्वाधिक 5336 वोट हासिल कर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वियों को पराजित किया। उनकी इस जीत पर सुभाष नगर भाईचारा कमेटी की ओर से बुधवार को नवनिर्वाचित अध्यक्ष अली हैदर और उनके पिता पीसीसी सदस्य याकूब मोहम्मद का फूल मालाओं और मेवाड़ी पगड़ी पहनाकर अभिनंदन किया गया।
भाईचारा कमेटी के पदाधिकारियों ने अली हैदर को बधाई और मुबारकबाद देते हुए उम्मीद जताई कि यूथ कांग्रेस के शहर जिलाध्यक्ष पद से शुरू हुई हैदर अली की सियासी यात्रा उनके दादा, मरहूम मांडल विधायक हफीज मोहम्मद की विरासत को आगे बढ़ाने में मील का पत्थर साबित होगी।
कमेटी ने कहा कि मरहूम हफीज मोहम्मद भीलवाड़ा जिले में कांग्रेस के कद्दावर नेता रहे। स्वर्गीय मुख्यमंत्री शिवचरण माथुर के दौर में वे भीलवाड़ा जिला प्रमुख बने और कांग्रेस जिला अध्यक्ष का पद भी बखूबी जिम्मेदारी के साथ निभाया। उन्हें मेवाड़ का सबसे बड़ा मुस्लिम लीडर माना जाता रहा। साथ ही वे हिंदू-मुस्लिम एकता के प्रतीक रहे। कमेटी ने अली हैदर को अपने दादा के संस्कारों को आगे बढ़ाने की सलाह दी।
इस अवसर पर कमेटी के संरक्षक शहजाद खान, सदर नाहर खां कायमखानी, नायब सदर फूल मोहम्मद, महासचिव डॉ. फखरुद्दीन मंसूरी, खजांची फखरुद्दीन शेख, बंटी पठान, चांद बाबू, शाहिद खान और सलीम मंसूरी मौजूद थे।

Anshul Toshniwal, Bhilwara
नाम: अंशुल तोषनीवाल
वर्तमान पद: रिपोर्टर
कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा जिला (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): सभी प्रकार के समाचार (General Reporting)
अनुभव: 6 माह
परिचय
अंशुल तोषनीवाल भीलवाड़ा जिले से न्यूज़ वेबसाइट के लिए रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह भीलवाड़ा जिले और उसके अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों की स्थानीय घटनाओं, प्रशासनिक गतिविधियों, क्राइम, राजनीति और जनहित से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
अंशुल तोषनीवाल शैक्षणिक रूप से इंजीनियर (Engineer) हैं। उनकी तकनीकी और विश्लेषणात्मक पृष्ठभूमि उन्हें खबरों को सटीकता से समझने और प्रस्तुत करने में मदद करती है।
