भीलवाड़ा शहर में अपराधियों के बढ़ते हौसलों का एक और मामला सामने आया है। शहर कोतवाली थाना क्षेत्र में दिन-दहाड़े हुई चाकूबाजी की वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। महावीर पार्क के पास तीन बदमाशों ने एक युवक पर चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया और मौके से फरार हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार, वारदात शहर के बीचों-बीच स्थित महावीर पार्क के पास हुई। पुरानी रंजिश के चलते बाइक पर सवार होकर आए तीन बेखौफ बदमाशों ने विशाल शर्मा नामक युवक को घेर लिया और उस पर अचानक चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

हमलावरों में आकाश, रवि और उनका एक अन्य साथी शामिल हैं। तीनों आरोपी बाइक पर मौके पर पहुंचे और बीच सड़क विशाल शर्मा पर चाकू से हमला कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी घायल युवक को खून से लथपथ हालत में छोड़कर मौके से फरार हो गए।

घटना के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल विशाल शर्मा को आनन-फानन में महात्मा गांधी चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है।

दिन-दहाड़े हुई इस वारदात के बाद शहरवासियों में दहशत का माहौल है। घटना ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि भीलवाड़ा में बेलगाम होते अपराधियों पर पुलिस का शिकंजा आखिर कब कसेगा।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

नाम: राजेश तोषनीवाल

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस

परिचय 

राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।

  • वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
  • इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story