भीलवाड़ा शहर में अपराधियों के बढ़ते हौसलों के बीच शहर कोतवाली थाना क्षेत्र में दिन-दहाड़े हुई चाकूबाजी की वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। शहर के बीचों-बीच स्थित महावीर पार्क के पास पुरानी रंजिश के चलते एक युवक पर चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया गया।

मिली जानकारी के अनुसार, महावीर पार्क के पास विशाल शर्मा पर बाइक से आए तीन बदमाशों ने अचानक हमला कर दिया। हमलावरों में आकाश, रवि और उनका एक अन्य साथी शामिल बताए गए हैं। तीनों आरोपित बाइक पर पहुंचे और बीच सड़क विशाल शर्मा को घेरकर उस पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

हमले के बाद आरोपित घायल विशाल शर्मा को खून से लथपथ हालत में मौके पर छोड़कर फरार हो गए। घटना के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल विशाल शर्मा को आनन-फानन में महात्मा गांधी चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है।

दिन-दहाड़े हुई इस वारदात के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। घटना ने शहर में कानून-व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ा दी है। अब बड़ा सवाल यह है कि भीलवाड़ा में बेलगाम होते अपराधियों पर पुलिस का शिकंजा कब कस पाएगा।

Anshul Toshniwal, Bhilwara

Anshul Toshniwal, Bhilwara

नाम: अंशुल तोषनीवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा जिला (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): सभी प्रकार के समाचार (General Reporting)

अनुभव: 6 माह

परिचय 

अंशुल तोषनीवाल भीलवाड़ा जिले से न्यूज़ वेबसाइट के लिए रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह भीलवाड़ा जिले और उसके अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों की स्थानीय घटनाओं, प्रशासनिक गतिविधियों, क्राइम, राजनीति और जनहित से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

अंशुल तोषनीवाल शैक्षणिक रूप से इंजीनियर (Engineer) हैं। उनकी तकनीकी और विश्लेषणात्मक पृष्ठभूमि उन्हें खबरों को सटीकता से समझने और प्रस्तुत करने में मदद करती है।

Next Story