भीलवाड़ा: होटल से निकले तीन दोस्तों पर हमला, कार में जमकर की तोड़फोड़
भीमगंज थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते अर्पित और शुभम ने साथियों संग मिलकर पवन, अमन और सद्दीक को पीटा, घायलों का जिला अस्पताल में उपचार जारी।

भीलवाड़ा। भीमगंज थाना इलाके में गुंडागर्दी की एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां बीती रात एक होटल पर खाना खाकर बाहर निकले तीन दोस्तों पर कुछ लोगों ने अचानक हमला कर दिया और उनकी कार में भी जमकर तोडफ़ोड़ की। इस हमले में घायल हुए तीनों युवकों को तुरंत उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर हमलावरों की सरगर्मी से तलाश शुरू कर दी है।
होटल के बाहर घात लगाकर बैठे थे हमलावर
भीमगंज थाने के सहायक उप निरीक्षक कैलाशचंद्र ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि "पवन जैसावत, अपने दो दोस्तों अमन व सद्दीक के साथ बीती रात दो सौ फीट रोड स्थित एक होटल पर खाना खाने गये थे।" रात्रि में भोजन करने के बाद तीनों दोस्त जैसे ही होटल से बाहर निकल कर अपनी कार में बैठे, वहां पहले से ही घात लगाकर मौजूद अर्पित, शुभम व उनके अन्य चार-पांच साथियों ने उन पर हमला बोल दिया।
पुरानी रंजिश के चलते कार में तोडफ़ोड़ और मारपीट
हमलावरों ने न केवल तीनों दोस्तों के साथ मारपीट की, बल्कि उनकी कार के शीशे भी तोड़ दिये और वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गये। इस हमले में पवन, अमन और सद्दीक को चोटें आई हैं, जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस के अनुसार, इस खूनी संघर्ष की मुख्य वजह पुरानी रंजिश बताई जा रही है क्योंकि पूर्व में भी इन पक्षों के बीच मारपीट होने की बात सामने आई है। फिलहाल भीमगंज थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और फरार हमलावरों की तलाश में जगह-जगह दबिश दी जा रही है।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara
नाम: राजेश तोषनीवाल
वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)
कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस
परिचय
राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।
- वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
- इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
- स्नातक (Graduate)
- डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)
