भीलवाड़ा में अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस सप्ताह के तहत महिलाओं और बालिकाओं को आर्थिक एवं सामाजिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से योजना सेतु कैंप का आयोजन किया गया। महिला अधिकारिता विभाग की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में महिला उद्यमिता, स्वरोजगार, ऋण सुविधाओं और स्वयं सहायता समूहों से जुड़कर आजीविका मजबूत बनाने के अवसरों की जानकारी दी गई।

महिला अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक श्री नगेन्द्र कुमार तोलम्बिया के निर्देशन में ‘नारी चौपाल-सशक्त बालिका, समृद्ध समाज’ सप्ताह के अंतर्गत बुधवार को महिला अधिकारिता विभाग के मीटिंग हॉल में नारी शक्ति उद्यम प्रोत्साहन पर कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें किशोरी बालिकाओं और महिलाओं को विभागीय योजनाओं की जानकारी देकर आर्थिक एवं सामाजिक सशक्तिकरण के लिए जागरूक किया गया।

कार्यशाला में सहायक प्रशासनिक अधिकारी सत्यनारायण भांबी ने किशोरी बालिकाओं और महिलाओं से संबंधित विभागीय योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। वहीं, महिला अधिकारिता विभाग की सुवाणा पर्यवेक्षक श्रीमती मीनल विजयवर्गीय और माण्डल पर्यवेक्षक सुश्री हेमा नायक ने महिलाओं एवं बालिकाओं के आर्थिक सशक्तिकरण से जुड़ी विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया।

इस दौरान महिला उद्यम प्रोत्साहन योजना के तहत महिलाओं को मिलने वाले ऋण तथा राजीविका से संबंधित योजनाओं के माध्यम से स्वरोजगार स्थापित करने और अपना व्यवसाय शुरू करने के अवसरों की जानकारी दी गई। साथ ही महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों से जुड़कर अपनी आजीविका मजबूत बनाने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम में महिलाओं को सरकारी योजनाओं की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेजों और उपलब्ध सहायता सुविधाओं के बारे में भी बताया गया, ताकि वे योजनाओं का लाभ लेने के लिए उनसे जुड़ सकें। इसके साथ ही महिलाओं को अपनी रुचि और कौशल के अनुरूप रोजगार एवं उद्यमिता के क्षेत्र में आगे बढ़ने तथा आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम का मुख्य संदेश रहा कि सशक्त महिला, आत्मनिर्भर परिवार और समृद्ध समाज की आधारशिला है। इस दौरान जिले की ग्राम साथिनें भी उपस्थित रहीं।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

नाम: राजेश तोषनीवाल

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस

परिचय 

राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।

  • वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
  • इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story