भीलवाड़ा ने रचा इतिहास, राज्य स्तरीय कुश्ती में सभी 6 जनरल चैंपियनशिप जीती
जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता में भीलवाड़ा के महिला और पुरुष पहलवानों ने अंडर-17 और अंडर-20 वर्गों में सभी खिताब जीतकर नया रिकॉर्ड बनाया।

जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता के समापन अवसर पर पदक विजेता पहलवानों के साथ राजस्थान के उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बेरवा और अन्य अतिथि।
जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में भीलवाड़ा के पुरुष एवं महिला पहलवानों ने अंडर 20 जूनियर वर्ग एवं अंडर 17 सब जूनियर सहित सभी 6 जनरल चैंपियनशिप जीत कर एक जोरदार रिकॉर्ड भीलवाड़ा जिले के नाम कर जिले को राजस्थान में गौरवान्वित किया है। आज से पहले राजस्थान में यह रिकॉर्ड किसी अन्य जिले के नाम नहीं है। भीलवाड़ा जिला खेलकूद प्रशिक्षण केंद्र सुखाड़िया स्टेडियम एवं केसरी नंदन व्यायाम शाला के अंतरराष्ट्रीय कुश्ती प्रशिक्षक जगदीश जाट ने प्रतियोगिता की जानकारी साझा की।
प्रतियोगिता का आयोजन और विशिष्ट अतिथियों द्वारा सम्मान
अंतरराष्ट्रीय कुश्ती प्रशिक्षक जगदीश जाट ने बताया कि "यह कुश्ती प्रतियोगिता दिनांक 5 अप्रैल से 7 अप्रैल तक सवाई मानसिंह स्टेडियम इंडोर हॉल में आयोजित हुई, जिसमें भीलवाड़ा की महिला एवं पुरुष पहलवानों ने दोनों आयु वर्गों में अपना रिकॉर्ड कायम किया है।" इसमें केसरी नंदन व्यायाम शाला टंकी के बालाजी के पहलवानों ने भी स्वर्ण पदक सहित कई पदक जीतकर जनरल चैंपियनशिप में भागीदारी निभाई है। सभी पदक विजेता पहलवानों को पदक जीतने पर समापन समारोह में राजस्थान के उपमुख्यमंत्री श्री प्रेमचंद जी बेरवा, राजस्थान राज्य कुश्ती संघ के प्रधान एवं लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के ओएसडी श्रीमान राजीव दत्ता एवं राजस्थान कुश्ती संघ के सचिव श्रीमान उम्मेद सिंह जी झांझरिया द्वारा स्वर्ण पदक, रजत पदक एवं कांस्य पदक पहनाकर सम्मानित किया गया।
अंडर 20 जूनियर वर्ग के गौरवशाली परिणाम
इस आयु वर्ग में 72 किलोग्राम भार वर्ग में खुशी जाट ने स्वर्ण पदक हासिल किया, जबकि 60 किलोग्राम ग्रीको रोमन में संदीप ने स्वर्ण पदक जीता। 79 किलोग्राम फ्रीस्टाइल में देवेंद्र सिंह ने रजत पदक और 65 किलोग्राम में चंचल माली ने रजत पदक प्राप्त किया। इसी वर्ग में 72 किलोग्राम में खेतु चौधरी ने कांस्य पदक, 57 किलोग्राम फ्रीस्टाइल में मनीष माली ने कांस्य पदक, 63 किलोग्राम ग्रीक रोमन में अनिल जाट ने कांस्य पदक और 130 किलोग्राम ग्रीको रोमन में पंकज माली ने कांस्य पदक जीतकर जिले का मान बढ़ाया।
अंडर 17 सब जूनियर वर्ग में पहलवानों का प्रदर्शन
अंडर 17 वर्ग में 125 किलोग्राम ग्रीक रोमन प्रतियोगिता में पंकज माली ने स्वर्ण पदक जीता। 46 किलोग्राम में चारवी माली ने रजत पदक हासिल किया। वहीं 40 किलोग्राम में चित्रांशा, 48 किलोग्राम फ्रीस्टाइल में राघव माली एवं 45 किलोग्राम ग्रीक रोमन में विशाल माली ने कांस्य पदक जीत कर सफलता प्राप्त की। इसी प्रकार से केसरी नंदन व्यायाम शाला का भी भीलवाड़ा के जनरल चैंपियनशिप में विशेष सहयोग रहा है।
विजेताओं को बधाई और उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएँ
इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर भीलवाड़ा जिले के खेल अधिकारी श्री हेमेंद्र सिंह राणावत और खेल प्रेमियों ने पहलवानों को बधाई दी। अवसर पर केसरी नंदन व्यायाम शाला के संरक्षक श्री राधे श्याम बहेड़िया, अध्यक्ष सुवालाल जाट, सचिव अरुण शर्मा, धर्मेंद्र पारीक, कोषाध्यक्ष महेश पांडे और रतनलाल जाट रेलवे, छोटू लाल माली, भेरू पटेल, धनराज माली, शंकर लाल जाट, पीयूष शर्मा, राहुल जाट, प्रदीप जाट, रतनलाल आरटीओ, विष्णु नकवाल, सुनील शर्मा, जांगिड़ युवा महासभा के जिला अध्यक्ष रतनलाल सुथार एवं सह प्रशिक्षण के राकेश जाट व नवीन मारू ने पदक विजेता पहलवानों को बधाई दी एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara
नाम: राजेश तोषनीवाल
वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)
कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस
परिचय
राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।
- वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
- इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
- स्नातक (Graduate)
- डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)
