भीलवाड़ा के केसरी नंदन व्यायाम शाला की दो प्रतिभावान बेटियों ने कुश्ती के क्षेत्र में जिले का नाम गौरवान्वित किया है। एक ओर जहां माया पहलवान ने राष्ट्रीय स्तर पर कांस्य पदक जीतकर भीलवाड़ा की झोली में सफलता डाली है, वहीं दूसरी ओर अंजलि साहू ने खेल कोटे के माध्यम से राजस्थान पुलिस में चयनित होकर सरकारी सेवा में अपना स्थान सुरक्षित किया है। केसरी नंदन व्यायाम शाला के अंतर्राष्ट्रीय कुश्ती प्रशिक्षक जगदीश जाट ने जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा के एमडीयू खेल परिसर इंडोर हॉल में 10 से 12 जुलाई तक राष्ट्रीय अंडर 23 सीनियर कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इस प्रतियोगिता में भीलवाड़ा की माया पहलवान ने 72 किलोग्राम भार वर्ग में अपना दम दिखाते हुए तीसरा स्थान प्राप्त कर राजस्थान के लिए कांस्य पदक हासिल किया।

इसी व्यायाम शाला की पहलवान अंजलि साहू, जो पहले से ही राष्ट्रीय पदक विजेता रही हैं, का चयन कुश्ती खेल कोटे से राजस्थान पुलिस में हुआ है। प्रशिक्षक जाट ने बताया कि यह व्यायाम शाला के लिए एक बड़ी उपलब्धि है, इससे पूर्व भी मनीषा माली भारतीय सेना में स्पोर्ट्स कोटे से चयनित हो चुकी हैं। इन महिला पहलवानों की सफलता पर राजस्थान कुश्ती के प्रधान राजीव दत्ता एवं महासचिव उम्मेद सिंह झांझरिया ने खुशी जताते हुए उन्हें हर संभव सुविधा प्रदान करने का भरोसा दिलाया और कहा कि राजस्थान कुश्ती संघ सदैव उनके साथ खड़ा है। इस अवसर पर केसरी नंदन व्यायाम शाला के संरक्षक राधेश्याम बहेड़िया, अध्यक्ष सुवालाल जाट, नेता प्रतिपक्ष धर्मेंद्र पारीक, सचिव अरुण शर्मा, कोषाध्यक्ष महेश पांडे, भारतीय रेलवे के पहलवान डिप्टी सीटीआई रतनलाल जाट, छोटू लाल माली, रतनलाल, भेरू पटेल, सुनील शर्मा, शंकर जाट, जांगिड़ महासभा युवा अध्यक्ष रतनलाल सुथार, विष्णु पहलवान, पीयूष शर्मा, राहुल जाट, मनीष माली, प्रदीप जाट, सह प्रशिक्षक मुकेश जाट, नवीन मारू तथा जिला खेल अधिकारी हेमेंद्र सिंह राणावत सहित अन्य ने दोनों पहलवानों व प्रशिक्षक जगदीश जाट को बधाई प्रेषित की है।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

नाम: राजेश तोषनीवाल

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस

परिचय 

राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।

  • वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
  • इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story