भीलवाड़ा। स्थानीय आकृति कला संस्थान, जवाहर फाउंडेशन और रमा कत्थक संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में आगामी 15 अप्रैल से 19 अप्रैल 2026 तक विश्व कला दिवस का भव्य आयोजन किया जाएगा। महान कलाकार लियोनार्डाे द विंची के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित इस पांच दिवसीय महोत्सव में राजस्थान के राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कलाकारों की कृतियों को प्रदर्शित किया जाएगा।

ग्रामीण हाट कला दीर्घा में सजेगी प्रदर्शनी

संस्थान के सचिव कैलाश पालिया ने जानकारी देते हुए बताया कि "स्थानीय ’ग्रामीण हाट कला दीर्घा’ में आयोजित होने वाली इस प्रदर्शनी में राजस्थान के विभिन्न शहरों से चुने गए 60 कलाकारों की लगभग 120 कलाकृतियां प्रदर्शित की जाएंगी।" इस प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य स्थानीय प्रतिभाओं को एक सशक्त मंच प्रदान करना और उनकी कला के माध्यम से उन्हें नई पहचान दिलाना है।

इन दिग्गज कलाकारों की दिखेगी जादुई कला

प्रदर्शनी में अभिलाषा भारतीय, ऐश्वर्या यादव, अंकित बैरवा, अन्नु प्रजापत, अनुराग मेहता, अनुष्का पाराशर, अरुण कुमार कुमावत, आयुष राठौड़़िया, बबलू रेगर, बालकिशन जांगिड़, भूवि केसवानी, बृजेश अग्रवाल, लालचंद, देवेन्द्र खारोल, धनिष्ठा चपलोत, हेमलता मीणा, दुर्शित भास्कर, गीतांजलि वर्मा, गोपाल दास वैष्णव, गोवर्धन सिंह पंवार, इकबाल हुसैन, जयराज सिंह चौहान, झलकरानी बाघचार, ज्योति पारीक, कैलाश पालिया, कपिल खन्ना, किशन खटीक, लक्ष्मीनारायण वर्मा, लोकेश जोशी, मनदीप शर्मा, मंजू मिश्रा, मयंक शर्मा, मुकेश विश्वकर्मा, शुभम सोनी, नारायण सुथार, नेहा सोनी, पप्पू लाल कुमावत, राहुल सिंह चौहान, राजदीप शर्मा, राकेश प्रजापत, रेखा शर्मा, अंकू जांगिड़, संजय सेठी, संत कुमार विश्नोई, सत्यनारायण सोनी, सत्येश विश्वकर्मा, सौरभ सोनी, शांतिलाल गाडरी, सुरेशचन्द्र कच्छावा, स्नेहा ओस्तवाल, सुमित गुर्जर, सुनील जांगिड़, सुशील सोनी, उमंग उपाध्याय, विश्वास पत्रिया, मनीषा तम्बोली, प्राची शर्मा, अंशु जांगिड़, मितांशा कुमावत एवं ओमिषा शर्मा आदि कलाकार भाग लेगें।

सम्मान समारोह एवं कला विधाओं का संगम

प्रदर्शनी में भाग लेने वाले सभी 60 कलाकारों को उनके उत्कृष्ट कृतित्व के लिए प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। इस शो में पेंटिंग, ड्राइंग, फोटोग्राफी और ग्राफिक्स आदि माध्यमों में बनी कलाकृतियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी। इस कला संगम में भीलवाड़ा के अलावा कोटा, उदयपुर, जयपुर, कुचामन, अजमेर, किशनगढ़, चित्तौड़गढ़, बूंदी और बीकानेर जैसे शहरों के कलाकार अपनी कला का जादू बिखेरेंगे। प्रदर्शन के साथ-साथ यहाँ ’कला वार्ता’, ’कला कार्यशाला’ और ’समूह कार्यशाला’ जैसे आयोजन भी होंगे।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

नाम: राजेश तोषनीवाल

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस

परिचय 

राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।

  • वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
  • इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story