भीलवाड़ा। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2026 के उपलक्ष्य में भीलवाड़ा के कला जगत में एक विशेष आयोजन होने जा रहा है। आकृति कला संस्थान एवं एलएनजे ग्रुप के संयुक्त तत्वावधान में ’डब्ल्यू-26’ महिला चित्र प्रदर्शनी का आयोजन 7 मार्च से 12 मार्च तक स्थानीय आकृति आर्ट गैलरी में किया जाएगा।

वरिष्ठ और युवा कलाकारों का अनूठा संगम

संस्था के सचिव कैलाश पलिया ने बताया कि इस प्रदर्शनी में शहर की प्रतिष्ठित वरिष्ठ चित्रकार श्रीमती मंजू मिश्रा और गीतांजलि वर्मा के साथ-साथ उभरती युवा कलाकार डॉ. हेमंत मीणा, ज्योति पारीक, अनु प्रजापत, अनुष्का पाराशर, भूवि केसवानी और नेहा सोनी अपनी कला का जादू बिखेरेंगी। प्रदर्शनी में भारत की समृद्ध लोक कला, पारंपरिक चित्र शैलियों से लेकर मॉडर्न और कंटेंपरेरी आर्ट की लगभग 60 कृतियां प्रदर्शित की जाएंगी।

माताओं के हाथों होगा कला दीर्घा का उद्घाटन

इस बार आयोजन में एक भावुक और प्रेरक पहल की गई है। प्रदर्शनी का उद्घाटन 7 मार्च को सायं 4.30 बजे सभी प्रतिभागी महिला कलाकारों की माताओं द्वारा किया जाएगा। यह उन माताओं के प्रति सम्मान व्यक्त करने का एक तरीका है, जिन्होंने अपनी बेटियों को कला के कठिन मार्ग पर चलने का संबल और प्रेरणा दी।

सामूहिक कलाकृति और सांस्कृतिक संगम

8 मार्च (महिला दिवस) के अवसर पर सभी महिला चित्रकार मिलकर एक विशाल सामूहिक कलाकृति का निर्माण करेंगी। प्रदर्शनी में भारतीय संस्कृति, परंपरा और आधुनिक सोच का अनूठा संगम देखने को मिलेगा।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

नाम: राजेश तोषनीवाल

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस

परिचय 

राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।

  • वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
  • इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story