भीलवाड़ा। स्थानीय आकृति कला संस्थान, भीलवाड़ा द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2026 के अवसर पर दिनांक 7 से 12 मार्च 2026 तक आयोजित कला प्रदर्शनी के तीसरे दिन कलाप्रेमियों की खासी भीड़ रही। इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पदमश्री जानकीलाल भांड ने अपने उद्गार व्यक्त करते हुए कहा कि "बेटियाँ किस्मत वालों के घर में पैदा होती हैं।" यह प्रदर्शनी अपनी विविध कलाकृतियों और नारी शक्ति के जीवंत चित्रण के कारण शहर में चर्चा का विषय बनी हुई है।

विविध कला शैलियों का संगम और कलाकारों की प्रतिभा

प्रदर्शनी के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए संस्थान के सचिव कैलाश पालिया ने बताया कि इस प्रदर्शनी में शहर की वरिष्ठ चित्रकार श्रीमती मंजु मिश्रा द्वारा निर्मित "प्राकृतिक लैण्डस्केप" मुख्य आकर्षण हैं। इसके साथ ही गीताजंलि वर्मा द्वारा भारतीय पौराणिक विषयों में नारी, ज्योति पारीक द्वारा प्रकृति एवं पुरुष का सौंदर्य, डॉ. हेमन्ता मीणा व नेहा सोनी द्वारा वूडकट में नारी मन की भावनाओं को उकेरा गया है। अनु प्रजापत द्वारा मधुबनी व फड़शैली में "मालविका अग्निमित्र" तथा अनुष्का पाराशर द्वारा "मधुबनी में नारी सौंदर्य" की बेहतरीन प्रस्तुति की गई है। इनके अतिरिक्त झलकरानी द्वारा भीलवाड़ा "पुराने शहर की हवेलियाँ", बाल कलाकार भूवि पेसवानी की "बालमन की अठखेलियाँ" और स्नेहा ओस्तवाल द्वारा निर्मित मॉडर्न आर्ट कलाप्रेमियों को निरंतर लुभा रही है।

बेटियों की कृतियों पर भावुक हुईं माताएँ

आज की सामाजिक सोच एवं बेटों की चाहत वाली दुनिया में बेटियों की कला और उनकी उपलब्धियों को देखकर माताओं की आँखें भर आयीं। भावुक होते हुए उन्होंने कहा कि "आज हमारा नाम बेटियों की वजह से जाना जाता है।" माताओं ने आकृति कला संस्थान की इस अनूठी पहल की मुक्तकंठ से प्रशंसा करते हुए कहा कि "आज के युग में हम सब डॉक्टर, इंजीनियर, वैज्ञानिक तो बना रहे हैं लेकिन हमारी संस्कृति हमारी कलाओं में नजर आती है।" हमारी बेटियाँ कला के क्षेत्र में निरन्तर उन्नति कर रही हैं और भविष्य निर्माण में योगदान दे रही हैं। यह कला प्रदर्शनी 12 मार्च तक नित्य प्रातः 10 बजे से सायं 8 बजे तक कलाप्रेमियों के अवलोकनार्थ खुली रहेगी।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

नाम: राजेश तोषनीवाल

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस

परिचय 

राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।

  • वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
  • इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story