भीलवाड़ा के आदर्शनगर इलाके में दो बच्चों की मां की बुधवार अल सुबह जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। महिला ने मंगलवार को आने वाले बेटे के जन्मदिन पर उसके लिए साइकिल लाने की बात कही थी। इसके कुछ ही घंटों बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई और अस्पताल में उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। अचानक हुई इस घटना से परिवार में मातम छा गया और दोनों बच्चों के सिर से मां का साया उठ गया।

भीमगंज थाने के सहायक उप निरीक्षक कृष्ण गोपाल शर्मा ने बताया कि आदर्शनगर निवासी नंदकिशोर सोनी की पत्नी कीर्ति सोनी (कानपुर, यूपी) ने मंगलवार को उनसे कहा था कि आने वाले बेटे के जन्मदिन पर उसके लिए साइकिल जरूर लेकर आना। पति नंदकिशोर ने भी हामी भरी और अपनी सिलाई मशीन की दुकान पर चले गए।

कुछ देर बाद नंदकिशोर के भाई हरीश ने फोन कर बताया कि कीर्ति की तबीयत बिगड़ गई है और वह उल्टी कर रही है। उसे अस्पताल ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही नंदकिशोर अस्पताल पहुंचे, लेकिन बुधवार अल सुबह इलाज के दौरान कीर्ति ने दम तोड़ दिया।

नंदकिशोर ने पुलिस को बताया कि उनकी शादी आठ साल पहले कानपुर की रहने वाली कीर्ति के साथ हुई थी। परिवार में 5 साल का बेटा और 3 साल की बेटी है। परिजनों के अनुसार, पिछले कुछ समय से कीर्ति की मानसिक स्थिति ठीक नहीं रहती थी और वह अक्सर गुस्से में रहती थी। बेटे के जन्मदिन को लेकर साइकिल लाने की बात कहने के कुछ ही समय बाद उसकी मौत से परिवार में शोक छा गया।

सूचना मिलने पर भीमगंज पुलिस ने मृतका के पीहर पक्ष से दूरभाष पर संपर्क किया। पीहर पक्ष ने पुलिस को पोस्टमार्टम करवाकर शव पति के सुपुर्द करने की सहमति दी। पीहर पक्ष के लोग भी कानपुर से रवाना हो गए। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

कीर्ति की अचानक हुई मौत के पीछे का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। उसने किसी जहरीली वस्तु का सेवन किया था या मौत किसी अन्य कारण से हुई, यह स्पष्ट नहीं है। पुलिस के अनुसार, बिसरा और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल भीमगंज थाना पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।

Anshul Toshniwal, Bhilwara

Anshul Toshniwal, Bhilwara

नाम: अंशुल तोषनीवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा जिला (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): सभी प्रकार के समाचार (General Reporting)

अनुभव: 6 माह

परिचय 

अंशुल तोषनीवाल भीलवाड़ा जिले से न्यूज़ वेबसाइट के लिए रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह भीलवाड़ा जिले और उसके अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों की स्थानीय घटनाओं, प्रशासनिक गतिविधियों, क्राइम, राजनीति और जनहित से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

अंशुल तोषनीवाल शैक्षणिक रूप से इंजीनियर (Engineer) हैं। उनकी तकनीकी और विश्लेषणात्मक पृष्ठभूमि उन्हें खबरों को सटीकता से समझने और प्रस्तुत करने में मदद करती है।

Next Story