भीलवाड़ा। कोतवाली थाना क्षेत्र में अरिहंत हॉस्पिटल के पास स्थित हरिजन बस्ती की रहने वाली 25 वर्षीय विवाहिता संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है। महिला के अचानक घर से चले जाने के बाद परिजनों ने कोतवाली थाने में सूचना दी है। पुलिस और परिजन महिला की तलाश में जुटे हुए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, लापता महिला का नाम श्रीमती मुन्ना (25 ) है, जो दीपक की पत्नी हैं। महिला 17 जुलाई 2026 को शाम करीब 6:00 बजे घर से बिना किसी को बताए कहीं चली गईं। परिजनों के अनुसार, महिला की दिमागी हालत ठीक नहीं है और वह इससे पहले भी दो-तीन बार बिना बताए घर से जा चुकी हैं। हालांकि, पूर्व में वह वापस घर लौट आई थीं।

परिजनों ने बताया कि महिला के लापता होने के अगले दिन 18 जुलाई 2026 को शाम 5:00 से 6:00 बजे के बीच उन्हें गांधीनगर स्थित गणेश मंदिर के पास देखा गया था। इसके बाद से महिला का कोई पता नहीं चल पाया है।

कोतवाली पुलिस के अनुसार, लापता होने के समय महिला ने लाल रंग की साड़ी और गुलाबी रंग का ऊनी टॉप पहन रखा था। पुलिस मामले की जानकारी जुटाते हुए महिला की तलाश कर रही है। वहीं, परिजनों ने आमजन से भी महिला के संबंध में कोई जानकारी मिलने पर मदद करने की अपील की है।

Anshul Toshniwal, Bhilwara

Anshul Toshniwal, Bhilwara

नाम: अंशुल तोषनीवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा जिला (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): सभी प्रकार के समाचार (General Reporting)

अनुभव: 6 माह

परिचय 

अंशुल तोषनीवाल भीलवाड़ा जिले से न्यूज़ वेबसाइट के लिए रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह भीलवाड़ा जिले और उसके अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों की स्थानीय घटनाओं, प्रशासनिक गतिविधियों, क्राइम, राजनीति और जनहित से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

अंशुल तोषनीवाल शैक्षणिक रूप से इंजीनियर (Engineer) हैं। उनकी तकनीकी और विश्लेषणात्मक पृष्ठभूमि उन्हें खबरों को सटीकता से समझने और प्रस्तुत करने में मदद करती है।

Next Story