भीलवाड़ा जिले में अलग-अलग हादसों में एक महिला की गिरने से और एक किसान की खेत पर काम के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। एमजीएच चौकी सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इन घटनाओं के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है।

कपड़े धोते समय गिर पड़ी महिला

कोटड़ी थाने के हाजीवास गांव निवासी सदा कंवर (36) पत्नी पृथ्वीसिंह राणावत अपने घर पर कपड़े धो रही थीं। इसी दौरान वे अचानक गिर पड़ीं, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। परिजन उन्हें तत्काल जिला अस्पताल ले गये, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

खेत पर किसान की बिगड़ी तबीयत

इसी तरह एक अन्य घटना हमीरगढ़ थाना इलाके से सामने आई है। यहाँ किसान रामलाल रैगर (56) की खेत पर काम करते समय अचानक तबीयत बिगड़ गई। परिजन रामलाल को जिला अस्पताल ले गये, जहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस अब इन मौतों के कारणों को लेकर विस्तृत जांच कर रही है।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

नाम: राजेश तोषनीवाल

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस

परिचय 

राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।

  • वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
  • इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story