भीलवाड़ा। शहर के राजीव गांधी ऑडिटोरियम के बाहर शुक्रवार को एक भीषण सडक़ हादसा सामने आया, जिसमें तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली के असंतुलित होने से उसमें सवार एक महिला की नीचे गिरने से मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रैक्टर की गति इतनी तेज थी कि चालक नियंत्रण खो बैठा और यह दर्दनाक हादसा घटित हो गया।

तेज रफ्तार बना काल, मौके पर तोड़ा दम

एंबुलेंस सूत्रों के अनुसार, ट्रैक्टर-ट्रॉली काफी तेज गति से चल रहा था। जैसे ही ट्रैक्टर ऑडिटोरियम के पास पहुंचा, अचानक अनियंत्रित हो गया। झटका लगने के कारण ट्रॉली में बैठी महिला अपना संतुलन नहीं बना पाई और सीधे सडक़ पर जा गिरी, सिर में गंभीर चोट लगने से महिला ने दम तोड़ दिया।

108 एंबुलेंस ने पहुंचाया अस्पताल और पुलिस जांच शुरू

हादसे के तुरंत बाद राहगीरों की भीड़ जमा हो गई और सूचना मिलने पर 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। एंबुलेंस पायलट प्रभु प्रजापत और मेल नर्स दीपक शर्मा ने तत्काल सक्रियता दिखाते हुए महिला को महात्मा गांधी जिला चिकित्सालय पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही सुभाषनगर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

नाम: राजेश तोषनीवाल

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस

परिचय 

राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।

  • वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
  • इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story