भीलवाड़ा जिले के करेड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत सात महीने से अपने पीहर शिवपुर में रह रही रामपुरिया गांव की एक महिला की अज्ञात जहरीली वस्तु के सेवन से मौत हो गई। पुलिस ने ससुराल और पीहर पक्ष की मौजूदगी में पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

घटना का विवरण और उपचार

करेड़ा थाने के सहायक उप निरीक्षक शरीफ मोहम्मद ने बताया कि "रामपुरिया निवासी गोपाललाल सालवी की 26 वर्षीया पत्नी ममता अपने तीन बच्चों सहित बीते सात माह से पीहर शिवपुर में रह रही थी।" ममता ने शुक्रवार सुबह पीहर में अज्ञात जहरीली वस्तु का सेवन कर लिया, जिससे ममता की तबीयत बिगड़ गई। उसे परिजन पहले राजसमंद के भीम, इसके बाद ब्यावर और फिर भीलवाड़ा जिला अस्पताल ले गये।

अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ा

भीलवाड़ा जिला अस्पताल में ममता को भर्ती कर उपचार किया जा रहा था, लेकिन बीती रात ममता की उपचार के दौरान मौत हो गई। शनिवार सुबह पीहर और ससुराल पक्ष की मौजूदगी में पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

पुलिस जांच और रिपोर्ट

घटना के संबंध में मृतका के बड़े ससुर गिरधारीलाल सालवी ने पुलिस को रिपोर्ट दी है। पुलिस अब ममता द्वारा उठाए गए इस कदम और मौत के असल कारणों की विस्तृत जांच कर रही है।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

नाम: राजेश तोषनीवाल

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस

परिचय 

राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।

  • वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
  • इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story