भीलवाड़ा जिले के ककरोलिया माफी गांव में महिला की संदिग्ध मौत के बाद विवाद इतना बढ़ गया कि मातम का माहौल खूनी संघर्ष में बदल गया। मृतका के पीहर पक्ष के लोगों ने ससुराल पक्ष पर कुल्हाड़ी, तलवार, डंडों, लोहे की छड़ों और ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। अचानक हुए इस हमले में ससुराल पक्ष के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

कोटड़ी पुलिस के अनुसार, ककरोलिया माफी गांव निवासी लक्ष्मी (40) पत्नी सितारिया बागरिया के सुबह अचानक छाती और गले में तेज दर्द उठा था। इसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे उपचार के लिए पहले सवाईपुर और फिर बन का खेड़ा लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई।

महिला का शव जब बन का खेड़ा से पीहर पक्ष के साथ घर लाया गया और सुलाया जा रहा था, तभी विवाद हो गया। पीड़ित सिताराम बागरिया के मुताबिक, मृतका के पीहर डगेरा का खेड़ा (राजपुरा) के परिजनों अमरा, भैरू, नंदा, कालू और अन्य लोगों ने अचानक घातक हथियारों से हमला बोल दिया।

आरोप है कि हमलावरों ने कुल्हाड़ी, तलवार, डंडे, लोहे की छड़ें और ईंट-पत्थरों से अंधाधुंध वार किए। अचानक हुए इस हमले से मौके पर चीख-पुकार मच गई और गांव में तनाव का माहौल बन गया।

हमले में रामलाल पुत्र भैरू बागरिया (27) के सिर में गंभीर चोट आई और सिर फटने से अत्यधिक खून बहा। भैरू पुत्र देवी बागरिया (68) के सिर पर गहरा घाव और शरीर पर गंभीर चोटें आईं। मृतका का पति सितारिया पुत्र देवी बागरिया (40) के हाथ-पैरों पर जानलेवा हमले से गंभीर चोटें आईं। वहीं ममता पुत्री भैरू बागरिया (18) का सिर फटने के साथ हाथ-पैरों में गंभीर चोटें आईं।

घटना की सूचना मिलते ही कोटड़ी थाना पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने सभी घायलों को तत्काल कोटड़ी चिकित्सालय पहुंचाया, जहां उनका उपचार और मेडिकल करवाया जा रहा है।

पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर पर नामजद आरोपियों की धरपकड़ के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है। महिला की मौत के बाद हुए इस विवाद और हमले की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

नाम: राजेश तोषनीवाल

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस

परिचय 

राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।

  • वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
  • इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story