भीलवाड़ा निवासी एक महिला के साथ बिना ब्याज के कर्ज दिलाने का झांसा देकर 12 लाख रुपये के सोने के जेवरात हड़पने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मूल रूप से डोंबिवली, महाराष्ट्र की रहने वाली और वर्तमान में चित्तौड़गढ़ के प्रतापनगर में निवासरत धनश्री संदीप अल्वेकर ने बताया कि करीब तीन-चार वर्ष पूर्व उसकी मुलाकात शास्त्रीनगर निवासी रेनू चतुर्वेदी से हुई, जो सादिक हुसैन उर्फ सोनू खान के साथ मिलकर पीड़िता को विश्वास में ले आई। सितंबर 2025 में व्यापारिक आवश्यकता के चलते पीड़िता ने रेनू से तीन लाख रुपये की व्यवस्था करने का आग्रह किया, जिस पर आरोपियों ने बिना ब्याज के पैसे दिलाने का प्रलोभन दिया।

पीड़िता के अनुसार, सितंबर 2025 में पुर रोड स्थित एक होटल में आरोपियों ने उससे 75 ग्राम (साढ़े सात तोला) सोने के गहने लिए, जिनमें मंगलसूत्र, सोने की चैन और तीन अंगूठियां शामिल थीं। आरोपियों ने उसे गाड़ी (आरजे-06-सीएफ-7137) में बैठाकर सोना गिरवी रखने का नाटक किया और बाद में उनसे किस्तों में 3,70,000 रुपये भी वसूल लिए। जनवरी 2026 में जब पीड़िता ने गहने वापस मांगे, तो आरोपियों ने टालमटोल शुरू कर दी और अब वे मोटी ब्याज दर व पेनल्टी की मांग कर उसे डरा-धमका रहे हैं। पीड़िता ने 2 जून 2026 को प्रतापनगर थाने में शिकायत दी थी, लेकिन कार्रवाई न होने पर अब उसने जिला पुलिस अधीक्षक के समक्ष गुहार लगाकर आरोपियों की गिरफ्तारी और गहनों की बरामदगी की मांग की है।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

नाम: राजेश तोषनीवाल

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस

परिचय 

राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।

  • वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
  • इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story