भीलवाड़ा: बिजोलिया में जंगली जानवर के हमले में युवक की मौत, वन विभाग सक्रिय
कास्या मार्ग पर 35 वर्षीय युवक का शव मिलने से हड़कंप, पुलिस और वन विभाग की टीम ने जंगली जानवर के पदचिन्ह सुरक्षित कर जांच शुरू की।

भीलवाड़ा। बिजोलिया थाना इलाके के कास्या मार्ग पर बुधवार उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक युवक का लहूलुहान शव झाडिय़ों के पास मिला।
घटना का वीभत्स दृश्य
दृश्य इतना वीभत्स था कि देखने वालों की रूह कांप गई। गले पर जंगली जानवर के दांतों के गहरे निशान और चारों तरफ बिखरा खून इस बात की गवाही दे रहा था कि मौत कितनी दर्दनाक रही होगी।
दो मासूमों के सिर से उठा साया
- मृतक की पहचान बहादुरजी का खेड़ा निवासी 35 वर्षीय ईश्वर पुत्र भीमा ओड के रूप में हुई है।
- ईश्वर अपने पीछे एक बेटा और एक बेटी छोड़ गया है।
- घर के कमाऊ सदस्य की इस तरह अचानक और खौफनाक मौत ने पूरे परिवार को तोड़ कर रख दिया है।
- मासूम बच्चों के रोने-बिलखने से पूरे गांव का माहौल गमगीन है।
पुलिस और प्रशासन की मुस्तैदी
सूचना मिलते ही थाना अधिकारी स्वागत पाण्ड्या मय जाप्ता मौके पर पहुँचे और स्थिति को संभाला। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर मिले जंगली जानवर के पदचिन्ह को सुरक्षित करवा दिया। जांच के लिए फोंरेंसिक टीम को मौके पर बुलवाया गया है। टीम ने साक्ष्य एकत्रित किये। साथ ही जानवर की पहचान के लिए वन विभाग के अधिकारियों को तलब कर जांच शुरु की गई है ताकि यह स्पष्ट हो सके कि हमला किस जानवर ने किया है।
इलाके में दहशत और आक्रोश
धर्मराज के स्टॉक के पास मिली इस लाश ने ग्रामीणों में भारी आक्रोश और डर पैदा कर दिया है। लोगों का कहना है कि क्षेत्र में जंगली जानवरों की दस्तक लंबे समय से थी, लेकिन प्रशासन की लापरवाही ने आज एक जान ले ली।
अधिकारियों का वक्तव्य
"शव की हालत देखकर स्पष्ट है कि हमला बहुत घातक था। हमने साक्ष्य सुरक्षित कर लिए हैं और वन विभाग के साथ मिलकर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है।"
– स्वागत पाण्ड्या, थाना अधिकारी, बिजोलियां

Rajesh Toshniwal, Bhilwara
नाम: राजेश तोषनीवाल
वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)
कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस
परिचय
राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।
- वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
- इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
- स्नातक (Graduate)
- डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)
