भीलवाड़ा। जिले के गंगापुर थाना क्षेत्र के खांखला गांव में सोमवार को एक खेत में अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटों ने खेत में कटी रखी गेहूं की फसल को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे किसान को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। घटना के बाद पूरे गांव में हडक़ंप मच गया।

कटी हुई फसल देखते ही देखते हुई खाक

गंगापुर थाने के एएसआई नरेंद्र ने बताया कि ममता नगर (खांखला) निवासी हगामी पत्नी जवाहरमल जाट के खेत में यह आगजनी हुई। खेत में गेहूं की फसल काटकर एक जगह जमा की गई थी। सोमवार को अचानक अज्ञात कारणों से वहां आग सुलग उठी, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। फसल को जलता देख आस-पास के किसान और ग्रामीण मौके पर दौड़े।

पुलिस और ग्रामीणों ने पाया काबू

सूचना मिलते ही गंगापुर पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस बल और ग्रामीणों ने मिलकर कड़ी मशक्कत और अथक प्रयासों के बाद आग पर काबू पाया, जिससे आग को अन्य खेतों तक फैलने से रोका जा सका। हालांकि, तब तक हगामी जाट की मेहनत से तैयार की गई काफी फसल जलकर राख हो चुकी थी।

नुकसान का आकलन जारी

आगजनी के स्पष्ट कारणों का अभी खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस और राजस्व विभाग की टीम नुकसान का आकलन करने में जुटी है। किसान परिवार ने प्रशासन से उचित मुआवजे की गुहार लगाई है।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

नाम: राजेश तोषनीवाल

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस

परिचय 

राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।

  • वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
  • इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story