भीलवाड़ा (राजस्थान)। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप पर सार्वजनिक रूप से अभद्र टिप्पणी और गाली-गलौज कर सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने का एक गंभीर मामला प्रकाश में आया है। भीलवाड़ा जिले के मांडल थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम कालूखेड़ा निवासी और ऐरवाल रैदास समाज गुरु रविदास मंदिर निर्माण समिति (त्रिवेणी संगम) के सचिव जीवन ऐरवाल ने अपने विरुद्ध हुई इस अमर्यादित घटना को लेकर मांडल थाना प्रभारी को एक लिखित रिपोर्ट सौंपते हुए आरोपी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

घटनाक्रम के अनुसार, सचिव जीवन ऐरवाल ने पुलिस को बताया कि 31 मार्च 2026 की रात लगभग 10:20 बजे उनके मोबाइल फोन पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आया था, जिसे अत्यधिक थकावट के कारण सो जाने की वजह से वे रिसीव नहीं कर सके। इस कॉल के कुछ ही देर पश्चात, समाज की एक रजिस्टर्ड संस्था के व्हाट्सएप ग्रुप में, जिसमें 900 से अधिक सदस्य सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं, पपुलाल ऐरवाल (निवासी- दायथल) द्वारा पीड़ित के खिलाफ अत्यंत आपत्तिजनक, अपमानजनक और अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया गया। आरोपी ने सार्वजनिक रूप से गाली-गलौज करते हुए पीड़ित की छवि को नुकसान पहुँचाने का प्रयास किया।

पीड़ित जीवन ऐरवाल ने अपनी रिपोर्ट में स्पष्ट किया है कि आरोपी द्वारा किए गए इस कृत्य से उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा को गहरा धक्का लगा है और समाज में उनकी गरिमा प्रभावित हुई है। उन्होंने इस कृत्य को सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम (IT Act) और मानहानि की श्रेणियों में एक गंभीर अपराध बताते हुए प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित ने साक्ष्य के तौर पर संबंधित व्हाट्सएप चैट और स्क्रीनशॉट भी पुलिस को उपलब्ध कराए हैं। इस मामले में निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की गई है ताकि भविष्य में डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर इस प्रकार की घटनाओं और सामाजिक वैमनस्य फैलाने वाले तत्वों पर प्रभावी लगाम कसी जा सके।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

नाम: राजेश तोषनीवाल

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस

परिचय 

राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।

  • वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
  • इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story