भीलवाड़ा, 2 अक्टूबर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर वार्ड संख्या 24 में श्रद्धांजलि एवं सर्वधर्म प्रार्थना सभा आयोजित की गई। स्थानीय पार्षद पूनम अठवाल (पत्नी शिवालय घावरी) के संयोजन में हुए कार्यक्रम में नगर निगम के शीर्ष जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने महापुरुषों के श्रीचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर निगम महापौर जसवंत कंवर, आयुक्त कमल सिंह यादव तथा उप महापौर राधेश्याम सोमानी उपस्थित रहे। समारोह को संबोधित करते हुए महापौर जसवंत कंवर, उप महापौर राधेश्याम सोमानी एवं आयुक्त कमल सिंह यादव ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के जीवन दर्शन पर प्रकाश डाला।


उन्होंने कहा कि गांधी जी के सत्य व अहिंसा के सिद्धांत और शास्त्री जी का ‘जय जवान, जय किसान’ का नारा आज भी प्रासंगिक हैं। अतिथियों ने उपस्थित बच्चों को अहिंसा, सत्यनिष्ठा और स्वच्छता को दैनिक जीवन में अपनाने का संकल्प दिलाया।

आयोजक पार्षद पूनम अठवाल व शिवालय घावरी ने सभी अतिथियों एवं वार्डवासियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि बापू और शास्त्री जी के आदर्शों पर चलते हुए वार्ड 24 का सर्वांगीण विकास, स्वच्छता और जनसमस्याओं का त्वरित निस्तारण उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

इस अवसर पर नगर निगम के स्वास्थ्य निरीक्षक, जमादार, वार्ड के गणमान्य प्रबुद्धजन, बुजुर्ग, मातृशक्ति और बड़ी संख्या में बच्चे उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सामूहिक प्रार्थना कर राष्ट्र की शांति व समृद्धि की कामना की गई। गांधी और शास्त्री जयंती पर आयोजित यह कार्यक्रम वार्ड 24 में श्रद्धा, सर्वधर्म प्रार्थना और उनके आदर्शों को दैनिक जीवन में अपनाने के संकल्प के साथ संपन्न हुआ।

Anshul Toshniwal, Bhilwara

Anshul Toshniwal, Bhilwara

नाम: अंशुल तोषनीवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा जिला (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): सभी प्रकार के समाचार (General Reporting)

अनुभव: 6 माह

परिचय 

अंशुल तोषनीवाल भीलवाड़ा जिले से न्यूज़ वेबसाइट के लिए रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह भीलवाड़ा जिले और उसके अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों की स्थानीय घटनाओं, प्रशासनिक गतिविधियों, क्राइम, राजनीति और जनहित से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

अंशुल तोषनीवाल शैक्षणिक रूप से इंजीनियर (Engineer) हैं। उनकी तकनीकी और विश्लेषणात्मक पृष्ठभूमि उन्हें खबरों को सटीकता से समझने और प्रस्तुत करने में मदद करती है।

Next Story