विकसित भारत जन सेवा अभियान 2026 के तहत ‘सेवा सेतु अभियान’ के क्रम में 28 सितंबर 2026 को भीलवाड़ा जिले के विभिन्न उपखंडों के भू-अभिलेख निरीक्षक वृत्त (गिरदावर सर्किल) मुख्यालयों पर एक दिवसीय विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों में आमजन की समस्याओं के त्वरित निस्तारण और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर रहेगा।

जिला कलेक्टर श्री जसमीत सिंह संधू द्वारा जारी आदेशों के अनुसार शिविर पंचायत भवन, स्कूल भवन अथवा अन्य सार्वजनिक स्थलों पर प्रातः 09:30 बजे से सायं 06:00 बजे तक अथवा कार्य समाप्ति तक संचालित होंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार गंगापुर उपखंड में गंगापुर तथा आमली, गुलाबपुरा उपखंड में रूपाहेली, गागेड़ा, दांतड़ा एवं आगूचां, हमीरगढ़ उपखंड में हमीरगढ़, शाहपुरा उपखंड में शाहपुरा तथा ढीकोला और भीलवाड़ा उपखंड में सुवाणा, महुआ कलां, पुर एवं गुरलां में शिविर आयोजित होंगे।

इसी प्रकार रायपुर उपखंड में रायपुर तथा बोराणा, मांडलगढ़ उपखंड में महुआ, श्यामपुरा एवं धामणिया, मांडल उपखंड में पीथास तथा लेसवा, बिजौलियां उपखंड में उमाजी का खेड़ा, बिजौलियां तथा बनेड़ा उपखंड में डाबला, उपरेड़ा एवं बैरां में शिविर लगाए जाएंगे। फूलिया कलां उपखंड में धनोप में भी एक दिवसीय शिविर आयोजित होगा।

इसके अतिरिक्त जहाजपुर उपखंड में कुराडिया, अमरवासी, लुहारी कलां, जहाजपुर और काछोला, कोटड़ी उपखंड में कोटड़ी, सवाईपुर एवं मंशा, करेड़ा उपखंड में बेमाली तथा ज्ञानगढ़ और आसींद उपखंड में ब्राह्मणों की सरेरी, लाछुड़ा एवं कालियास में एक दिवसीय शिविरों का आयोजन किया जाएगा।

जिला कलेक्टर ने बताया कि इन शिविरों का मुख्य उद्देश्य आमजन की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करना तथा जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। 28 सितंबर को विभिन्न गिरदावर सर्किल मुख्यालयों पर आयोजित होने वाले ये शिविर प्रशासन और आमजन के बीच सेवाओं की पहुंच को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से संचालित किए जाएंगे।

Anshul Toshniwal, Bhilwara

Anshul Toshniwal, Bhilwara

नाम: अंशुल तोषनीवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा जिला (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): सभी प्रकार के समाचार (General Reporting)

अनुभव: 6 माह

परिचय 

अंशुल तोषनीवाल भीलवाड़ा जिले से न्यूज़ वेबसाइट के लिए रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह भीलवाड़ा जिले और उसके अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों की स्थानीय घटनाओं, प्रशासनिक गतिविधियों, क्राइम, राजनीति और जनहित से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

अंशुल तोषनीवाल शैक्षणिक रूप से इंजीनियर (Engineer) हैं। उनकी तकनीकी और विश्लेषणात्मक पृष्ठभूमि उन्हें खबरों को सटीकता से समझने और प्रस्तुत करने में मदद करती है।

Next Story