सैनिकों के सम्मान में भीलवाड़ा में दीपावली स्नेह मिलन, गोपाल माली ने कही यह बात
भीलवाड़ा के देव छाया विहार स्थित यूनेस्को टेंपल परिसर में भूतपूर्व सैनिकों का दीपावली स्नेह मिलन समारोह आयोजित हुआ। गोपाल लाल माली ने सैनिकों के सम्मान को सभी का कर्तव्य बताया। कार्यक्रम में कई गणमान्य अतिथि शामिल हुए।

माला और साफा पहने लोग भीलवाड़ा के कार्यक्रम में दीपावली स्नेह मिलन समारोह के दौरान खड़े दिख रहे हैं।
भीलवाड़ा में भूतपूर्व सैनिकों के सम्मान और देश के प्रति उनके योगदान को याद करने के लिए स्वर्गीय कमला देवी आचार्य चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से दीपावली स्नेह मिलन समारोह आयोजित किया गया। देव छाया विहार स्थित यूनेस्को टेंपल परिसर में हुए इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भूतपूर्व सैनिक अपने परिवारों के साथ शामिल हुए।
समारोह में सभी भूतपूर्व सैनिकों का उपर्णा पहनाकर स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस दौरान देश की सेवा में उनके त्याग, समर्पण और योगदान को याद किया गया।
कार्यक्रम में अतिथि के रूप में शामिल स्टेट फेडरेशन ऑफ यूनेस्को एसोसिएशन इन राजस्थान के प्रदेश संयोजक गोपाल लाल माली ने भूतपूर्व सैनिकों को संबोधित करते हुए कहा कि देश की सीमाओं की रक्षा करने वाले जवानों का सम्मान करना हम सभी का कर्तव्य है। सैनिक अपने परिवार और सुख-सुविधाओं को छोड़कर देश की सुरक्षा के लिए दिन-रात तैनात रहते हैं। उनके त्याग और वीरता के कारण ही देशवासी सुरक्षित वातावरण में रहते हैं।
माली ने कहा कि दीपावली जैसे पर्व को देश के जवानों के नाम समर्पित करना सराहनीय पहल है। इस तरह के आयोजनों से युवाओं में देशभक्ति की भावना मजबूत होती है।
समारोह में विशेष योगदान देने के लिए पूर्व सैनिक राजेश आचार्य और वशु संघ के अध्यक्ष एडवोकेट गौरव आचार्य का भूतपूर्व सैनिक कल्याण बोर्ड एवं भूतपूर्व सैनिक परिषद संघ की ओर से साफा और माला पहनाकर विशेष अभिनंदन किया गया। दीपावली स्नेह मिलन समारोह के आयोजन के लिए दोनों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद भी ज्ञापित किया गया।
कार्यक्रम में एनसीसी कमांडर शैलेंद्र सिंह राठौड़, अखिल भारतीय आचार्य ब्राह्मण सेवा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवकिशन आचार्य, जिला परिषद से दिनेशचंद्र योधी, कमांडो हॉर्स राइडर नैना सिंह, भूतपूर्व सैनिक परिषद के अध्यक्ष सरवन सिंह गुर्जर, भूतपूर्व सैनिक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष कर्नल रक्षपाल सिंह, महासचिव कैलाश जीनगर, उपाध्यक्ष हरिशंकर शर्मा, सत्येंद्र सिंह और कोषाध्यक्ष घनश्याम गोस्वामी सहित नरपत सिंह राठौड़ मौजूद रहे। समारोह में सैकड़ों की तादाद में भूतपूर्व सैनिकों ने भी भाग लिया।
देश की सुरक्षा में योगदान देने वाले पूर्व सैनिकों के सम्मान के साथ आयोजित यह दीपावली स्नेह मिलन समारोह श्रद्धा और भक्ति भाव से संपन्न हुआ।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara
नाम: राजेश तोषनीवाल
वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)
कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस
परिचय
राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।
- वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
- इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
- स्नातक (Graduate)
- डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)
