भीलवाड़ा। शहर के वीर सावरकर चौक स्थित वीर हनुमान मंदिर में आगामी 2 अप्रैल, गुरुवार के दिन हनुमान जन्मोत्सव पर्व बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। इस पावन अवसर पर मंदिर में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिसकी तैयारियां जोर-शोर से शुरू कर दी गई हैं।

महाआरती एवं महाप्रसाद का आयोजन

हनुमान जन्मोत्सव के इस विशेष दिन पर दोपहर 12 बजे महाआरती का आयोजन किया जाएगा और इसके पश्चात सभी श्रद्धालुओं में मिश्री-मावे का प्रसाद वितरित किया जाएगा।

आयोजन समिति की बैठक एवं महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां

इस भव्य आयोजन की रूपरेखा तैयार करने हेतु अध्यक्ष महेंद्र पाटील की अध्यक्षता में एक विशेष मीटिंग का आयोजन किया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि इस सारे कार्यक्रम के लिए सचिव राजेंद्र विजयवर्गीय एवं कोषाध्यक्ष दिनेश जागेटिया को सारी जिम्मेदारी दी गई है। समिति के सदस्यों ने आयोजन को सफल बनाने के लिए विस्तृत चर्चा की।

भक्तों से पधारने की अपील

मंदिर प्रशासन एवं आयोजन समिति द्वारा सभी भक्तों से निवेदन किया गया है कि वे समय निकालकर इस जन्मोत्सव पर्व पर अवश्य पधारे और धर्म लाभ उठाएं।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

नाम: राजेश तोषनीवाल

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस

परिचय 

राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।

  • वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
  • इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story