अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पेट्रोल-डीजल सहित विभिन्न ऊर्जा उत्पादों की आसन्न भयंकर कमी के संकट को टालने और देश-प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में आज भीलवाड़ा में एक बड़ा व सराहनीय कदम उठाया गया। राजस्थान जन मंच के अध्यक्ष एवं भाजपा नेता कैलाश सोनी के नेतृत्व में संस्था के एक प्रतिनिधिमंडल ने एक दिवसीय प्रवास पर भीलवाड़ा पधारे राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी से मुलाकात की और उन्हें राष्ट्र हित में ऊर्जा संरक्षण को बढ़ावा देने हेतु एक महत्वपूर्ण ज्ञापन सौंपा।

इस ज्ञापन के माध्यम से विधानसभा अध्यक्ष से आग्रह किया गया कि वे ऊर्जा संरक्षण की मुहिम को गति देने के लिए राजस्थान के सभी विधायकों, मंत्रियों सहित विधानसभा के समस्त अधिकारियों, कर्मचारियों और स्टाफ को सप्ताह में कम से कम एक दिन 'नो व्हीकल डे' (बिना वाहन के कार्यालय आने) के लिए प्रेरित करें। इसके साथ ही, एक ही स्थान अथवा गंतव्य पर आने-जाने के लिए अलग-अलग निजी वाहनों का प्रयोग करने के बजाय 'कार पूलिंग' यानी एक ही वाहन का उपयोग करने, पब्लिक ट्रांसपोर्ट जैसे बस और ट्रेन में सफर करने तथा इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) का अधिकतम उपयोग करने का भी पुरजोर आह्वान किया गया। जन मंच का मानना है कि इस अनुकरणीय पहल से न केवल बड़े पैमाने पर ऊर्जा संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी अभूतपूर्व सुधार होगा। इतना ही नहीं, ईंधन की खपत घटने से होने वाली भारी आर्थिक बचत राजस्थान की अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करेगी और अंतरराष्ट्रीय जगत में भारत की स्थिति को और अधिक मजबूती प्रदान करेगी।

इस वैचारिक व नीतिगत आग्रह के पश्चात, भाजपा नेता व राजस्थान जन मंच के अध्यक्ष कैलाश सोनी ने राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी को प्रभु श्री राम का नामपट्टिका अंकित दुपट्टा पहनाया और उन्हें प्रभु श्री राम जी की एक भव्य-दिव्य मूर्ति भेंट कर उनका आत्मीय अभिनंदन किया। इस गरिमामयी और राष्ट्रहित से जुड़े कार्यक्रम के दौरान पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष लादू लाल तेली, प्रसिद्ध उद्यमी रवि जाजू, विनोद झुरानी सहित राजस्थान जन मंच के जिला पदाधिकारी जय नारायण जोशी, शिवप्रकाश चन्नाल, सुभाष गोयल, किशोर लखवानी, रामचंद्र मूंदड़ा, सौरभ काबरा और देवेंद्र गोयल सहित भारी संख्या में उपस्थित अन्य सामाजिक व राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने विधानसभा अध्यक्ष देवनानी का गर्मजोशी से स्वागत व अभिनंदन किया। यह ज्ञापन प्रदेश में ऊर्जा और पर्यावरण सुधार की दिशा में एक दूरगामी और प्रभावी पहल साबित हो सकता है।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

नाम: राजेश तोषनीवाल

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस

परिचय 

राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।

  • वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
  • इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story