भीलवाड़ा: वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक समिति के अध्यक्ष बने गोवर्धन सिंह कावड़िया
महावीर भवन नाड़ी मोहल्ला में आयोजित साधारण सभा की बैठक में वर्ष 2026 के लिए निर्विरोध निर्वाचन संपन्न हुआ और नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की गई।

भीलवाड़ा के महावीर भवन में आयोजित बैठक के दौरान नवनियुक्त अध्यक्ष गोवर्धन सिंह कावड़िया का स्वागत करतीं महिला मंडल अध्यक्ष मधु लोढ़ा और कार्यकारिणी सदस्य।
भीलवाड़ा - श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक समिति महावीर भवन नाड़ी मौहल्ला भीलवाड़ा की साधारण सभा की बैठक हुई, जिसमें श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक समिति महावीर भवन नाड़ी मौहल्ला भीलवाड़ा का अध्यक्ष गोवर्धन सिंह कावड़िया (पूर्व बैंक अधिकारी व एडवोकेट) वर्ष 2026 के लिये निर्विरोध निर्वाचित किया गया।
नवीन कार्यकारिणी का विवरण
- संरक्षक: नाथू लाल छाजेड़ व रामसिंह चौधरी
- अध्यक्ष: गोवर्धन सिंह कावड़िया
- उपाध्यक्ष: लक्ष्मीलाल खमेसरा
- मंत्री: पारस मल कूकड़ा
- सहमंत्री: भूपेश सिंघवी
- कोषाध्यक्ष: सुनील कुमार नागौरी
- धार्मिक एवं स्वाध्याय मंत्री: जितेन्द्र कुमार डांगी
- संगठन मंत्री: रमेश खमेसरा व प्रदीप सिसोदिया
- प्रचार मंत्री: मनीष जैन व पिन्टू बिलवाड़िया
आय-व्यय ब्यौरा एवं भविष्य की रूपरेखा
बैठक में पूर्व वर्ष के आय-व्यय का ब्यौरा पेश किया गया एवं आगामी वर्षवास हेतु विचार किया गया। पारसमल कोठारी, मानमल डांगी, धर्मीचन्द नंदावत, दलपत डांगी, रिखबचन्द भण्डारी, आनन्द सिंह पीपाड़ा के मार्गदर्शन में संघ धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम आयोजित करेगा।
अध्यक्षीय उद्बोधन एवं स्वागत
"अपने कर्त्तव्यों को पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से पालन करने का संकल्प लिया एवं कहा कि आप सभी के समर्थन व विश्वास और मार्गदर्शन के लिए मैं संघ के सभी सदस्यों का आभारी रहूँगा।"
अन्त में महिला मण्डल अध्यक्ष मधु लोढ़ा व महिला मण्डल कार्यकारिणी ने नवनियुक्त अध्यक्ष का स्वागत किया एवं बधाई दी।

Ruturaj Ravan
यह प्रातःकाल मल्टीमीडिया में वेबसाइट मैनेजर और सोशल मीडिया एक्जीक्यूटिव के रूप में कार्यरत हैं, और पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता व डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। इससे पूर्व उन्होंने दैनिक प्रहार में वेबसाइट प्रबंधन और सोशल मीडिया के लिए रचनात्मक कंटेंट निर्माण और रणनीतियों में अनुभव अर्जित किया। इन्होंने कोल्हापुर के छत्रपति शिवाजी महाराज विश्वविद्यालय से स्नातक और हैदराबाद के सत्या इंस्टीट्यूट से उच्च शिक्षा पूरी की। इन्हें SEO मैनेजमेंट, सोशल मीडिया और उससे संबंधित रणनीतियाँ तैयार करने में व्यापक अनुभव है।
