भीलवाड़ा में सतत सेवा संस्थान की आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि संस्थान की ओर से 11 अगस्त को सायं 7:59 बजे टाउन हॉल में “वंदेमातरम् कवि सम्मेलन” का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान कारगिल युद्ध के अमर शहीदों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी तथा उनके अदम्य साहस, शौर्य और राष्ट्र के प्रति सर्वोच्च बलिदान का स्मरण किया जाएगा।

बैठक में प्रस्तावित कार्यक्रम की रूपरेखा, व्यवस्थाओं और विभिन्न जिम्मेदारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। आयोजन को सफल बनाने के उद्देश्य से सभी पदाधिकारियों ने अपने-अपने सुझाव भी प्रस्तुत किए।

बैठक में संस्थापक चन्द्रशेखर शर्मा, अध्यक्ष योगेन्द्र शर्मा, संगठन मंत्री रजनीकांत आचार्य, महासचिव पंकज अग्रवाल, कृष्ण कुमार टेलर (बुला), शंकर लाल जाट, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेश चंद्र कचोलिया एवं भूपेंद्र मोगरा, मंत्री उत्सव मित्तल, सुनील राठी, विकास व्यास, डॉ. वी. के. यादव, उपाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण मुंदड़ा, शुभम शर्मा, राजेन्द्र पाराशर तथा मीडिया प्रभारी गजानंद बोहरा उपस्थित रहे।

सतत सेवा संस्थान के पदाधिकारियों ने नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में उपस्थित होकर कारगिल के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने तथा राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत इस भव्य “वंदेमातरम् कवि सम्मेलन” को सफल बनाने का आह्वान किया।

Pratahkal Newsroom

Pratahkal Newsroom

प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story