भीलवाड़ा में सतत सेवा संस्थान की आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि संस्थान की ओर से 11 अगस्त को सायं 7:59 बजे टाउन हॉल में "वंदेमातरम् कवि सम्मेलन" का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान कारगिल युद्ध के अमर शहीदों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके अदम्य साहस, शौर्य एवं राष्ट्र के प्रति सर्वोच्च बलिदान का स्मरण किया जाएगा।

बैठक में प्रस्तावित कार्यक्रम की रूपरेखा, आयोजन संबंधी व्यवस्थाओं तथा विभिन्न जिम्मेदारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। आयोजन को सफल बनाने के उद्देश्य से सभी पदाधिकारियों ने अपने-अपने सुझाव भी प्रस्तुत किए।

बैठक में संस्थापक चन्द्रशेखर शर्मा, अध्यक्ष योगेन्द्र शर्मा, संगठन मंत्री रजनीकांत आचार्य, महासचिव पंकज अग्रवाल, कृष्ण कुमार टेलर (बुला), शंकर लाल जाट, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेश चंद्र कचोलिया एवं भूपेंद्र मोगरा, मंत्री उत्सव मित्तल, सुनील राठी, विकास व्यास, डॉ. वी. के. यादव, उपाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण मुंदड़ा, शुभम शर्मा, राजेन्द्र पाराशर तथा मीडिया प्रभारी गजानंद बोहरा उपस्थित रहे।

सतत सेवा संस्थान के पदाधिकारियों ने नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में उपस्थित होकर कारगिल के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने तथा राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत इस भव्य "वंदेमातरम् कवि सम्मेलन" को सफल बनाने का आह्वान किया।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

नाम: राजेश तोषनीवाल

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस

परिचय 

राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।

  • वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
  • इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story