आधिकारिक आगमन एवं सांस्कृतिक शुरुआत

भीलवाड़ा - प्रांत 323 -ई 2 प्रांतीय सचिव ममता शर्मा ने बताया कि 16 फरवरी को भीलवाड़ा में एक निजी रिसोर्ट में मल्टीपल डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट वी मनजीत हंसरा के द्वारा आधिकारिक यात्रा की गई। सर्वप्रथम ईश वंदना कर विश्व शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखा गया, राष्ट्रगान का समूह के साथ गायन किया गया। प्रांतीय सभापति वी पुष्पा मेहता द्वारा सभा प्रारंभ की घोषणा की गई इसके पश्चात सभी आगंतुक अतिथियों का स्वागत सम्मान नगर परिषद पूर्व सभापति मंजू पोखरना, पुष्पा मेहता, ममता शर्मा द्वारा किया गया एवं स्वागत गान प्रस्तुत किया गया।

प्रतिवेदन एवं वित्तीय विवरण

  • वी प्रांतीय अध्यक्ष पुष्पा मेहता द्वारा स्वागत उद्बोधन दिया गया।
  • प्रांतीय सचिव ममता शर्मा द्वारा वर्ष पर्यंत किए गए, सभी वी क्लब के 18 क्लबो की रिपोर्ट मल्टीपल डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट के सम्मुख प्रस्तुत की गई।
  • संगठन सेक्रेटरी वी अनीता मेहता एवं मल्टीपल सेक्रेटरी वीना हंसरा ने अपने विचार व्यक्त किए।
  • मल्टीपल ट्रेजर वी संपदा लखनपाल द्वारा खर्च का ब्योरा प्रस्तुत किया गया।
  • प्रांतीय कोषाध्यक्ष कविता लाटा द्वारा 323 म2 के आय व्यय की जानकारी दी गई।

सेवा कार्य एवं सम्मान समारोह

पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष मंजू पोखरना ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि "हमारा प्रांत बहुत ही अच्छा कार्य कर रहा है एवं आगे भी निरंतर हम सेवा कार्य करते हुए वी क्लब को अनेकों ऊंचाइयों की ओर ले जाने के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे"। इसके पश्चात बहु प्रांतीय अध्यक्ष द्वारा प्रांतीय अध्यक्ष पुष्पा मेहता, प्रांतीय सचिव ममता शर्मा, प्रांतीय कोषाध्यक्ष कविता लाटा का स्वागत सम्मान मल्टीपल डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट द्वारा किया गया।

मीटिंग में आरसी मधु काबरा द्वारा जानकारी दी गई कि वह एक मंदबुद्धि विद्यालय को संचालित कर रही हैं जिसमें अभी 52 बच्चे हैं जो की एक बहुत ही मानवता की मिसाल को कायम करता हुआ कार्य है। इसी कड़ी में वी क्लब उड़ान अध्यक्ष माया शर्मा ने भी बहुत ही सुंदर तरीके से अपने कार्यों का वर्णन किया जिसमें बताया गया कि वह महिलाओं के स्वास्थ्य एवं रोजगार के लिए कितना प्रयत्नशील है। कार्यक्रम में एक सिलाई मशीन भी जरूरतमंद महिला को दी गई स्वरोजगार हेतु।

मुख्य अतिथि का उद्बोधन एवं आगामी कार्यक्रम

मल्टीपल डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट मनजीत जी हंसरा ने सभा को संबोधित करते हुए कहा की "मेरी सभी वी बहने बहुत ही सुंदर कार्य कर रही है और भीलवाड़ा आगमन पर उनको बहुत ही प्रसन्नता का अनुभव हो रहा है"। इतना मान सम्मान अपनापन देखकर उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि "यह जरूरी नहीं कि हम बड़े-बड़े कार्य करें हम छोटे-छोटे कार्य करके भी किसी न किसी रूप में सेवा कार्य करके अपने जीवन को सुंदर बना सकते हैं"। उन्होंने अप्रैल में पुष्कर में आगामी होने वाले अवार्ड फंक्शन के लिए सभी वी बहनों को आमंत्रित किया एवं सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। इसके पश्चात प्रांतीय सभापति वी पुष्पा मेहता द्वारा सभा समाप्ति की घोषणा की गई एवं सभी को भोजन के लिए आमंत्रित किया गया।

उपस्थिति एवं कार्यक्रम संचालन

कार्यक्रम का बहुत ही सुंदर संचालन आरसी मधु काबरा द्वारा किया गया। समारोह में निम्नलिखित सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति रही:

  • पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष दुर्गेश माथुर, पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष सुमन माथुर, आरसी वी चंद्रा राका।
  • वी क्लब लाडली अध्यक्ष वी सुधा बुलिया, उपाध्यक्ष वी शीतल मेहता, सचिव वी अंजना सिसोदिया, प्रोजेक्ट डायरेक्टर पिंकी सोनी।
  • गौरव अध्यक्ष वी अर्चना सोनी, सचिव वी निशा सोनी।
  • वी क्लब मैत्री वी चेतना चपलोत, अनीता आर्य, शोभा चौधरी, मनीषा, मधु शर्मा, दीपिका पाटनी।
  • मैना मेहता, लीलावती पाल, अंजली शर्मा, विमला जैन, पिंकी जैन, मधु जैन।
  • वी क्लब सूर्य नगरी एवं वी क्लब डॉल्फिन के सदस्य एवं अन्य वी बहनें।
Updated On
Rajesh Toshniwal, Bhilwara

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

नाम: राजेश तोषनीवाल

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस

परिचय 

राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।

  • वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
  • इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story