भीलवाड़ा के अजमेर रेल मार्ग पर हीराजी की खेड़ी पुलिया के पास रेलवे ट्रैक के निकट एक अज्ञात बुजुर्ग का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही मांडल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की।

मांडल थाने के सहायक उप निरीक्षक कैलाश चंद्र धाबाई ने बताया कि मृतक की उम्र लगभग 60 वर्ष से अधिक प्रतीत होती है। मृतक ने पारंपरिक पहनावा साफा, धोती और कुर्ता पहन रखा था। फिलहाल उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है और पुलिस उसकी पहचान के प्रयास कर रही है।

पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति इस हुलिए के बुजुर्ग को पहचानता है या उसके संबंध में किसी प्रकार की जानकारी रखता है, तो वह तत्काल पुलिस थाना मांडल से संपर्क करे, ताकि शव की पहचान कर उसके परिजनों को सूचना दी जा सके। पुलिस पहचान की प्रक्रिया पूरी करने के लिए आवश्यक प्रयास कर रही है।

Anshul Toshniwal, Bhilwara

Anshul Toshniwal, Bhilwara

नाम: अंशुल तोषनीवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा जिला (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): सभी प्रकार के समाचार (General Reporting)

अनुभव: 6 माह

परिचय 

अंशुल तोषनीवाल भीलवाड़ा जिले से न्यूज़ वेबसाइट के लिए रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह भीलवाड़ा जिले और उसके अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों की स्थानीय घटनाओं, प्रशासनिक गतिविधियों, क्राइम, राजनीति और जनहित से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

अंशुल तोषनीवाल शैक्षणिक रूप से इंजीनियर (Engineer) हैं। उनकी तकनीकी और विश्लेषणात्मक पृष्ठभूमि उन्हें खबरों को सटीकता से समझने और प्रस्तुत करने में मदद करती है।

Next Story