भीलवाड़ा। शहर के व्यस्त एलएनटी मार्ग पर शनिवार को एक अज्ञात महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुँची और शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी (शवगृह) में सुरक्षित रखवाया है। पुलिस द्वारा फिलहाल मृतका की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।

मांग कर गुज़ारा करती थी महिला

कोतवाली थाने के सहायक उप-निरीक्षक मदनलाल खटीक ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि "प्राथमिक जानकारी के अनुसार, यह महिला पिछले दो-तीन वर्षों से एलएनटी मार्ग क्षेत्र में ही रह रही थी। वह मांगकर अपना पेट भरती थी और फुटपाथ पर ही निवास करती थी।" शनिवार को स्थानीय लोगों ने उसे अचेत अवस्था में पड़ा देखा, जिसके बाद एम्बुलेंस की सहायता से उसे जिला अस्पताल पहुँचाया गया। वहाँ चिकित्सकों ने स्वास्थ्य परीक्षण के पश्चात महिला को मृत घोषित कर दिया।

हुलिए के आधार पर परिजनों की तलाश

मृतका की आयु लगभग 60 वर्ष आंकी गई है और उसने पहनावे में लहंगा-ब्लाउज व उसके ऊपर सफेद रंग की टी-शर्ट पहन रखी है। पुलिस अब मृतका के इसी हुलिए और आसपास के लोगों से मिली जानकारी के आधार पर उसके परिजनों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। कोतवाली थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवाया है।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

नाम: राजेश तोषनीवाल

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस

परिचय 

राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।

  • वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
  • इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story