भीलवाड़ा में विद्यार्थियों की कलात्मक प्रतिभा को अंतरराष्ट्रीय मंच देने की दिशा में यूनेस्को ने पहल की है। संयुक्त राष्ट्र के शैक्षिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक संगठन यूनेस्को क्लब से संबंधित स्टेट फेडरेशन ऑफ यूनेस्को एसोसिएशन इन राजस्थान और जिला यूनेस्को एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में नेशनल फेडरेशन ऑफ यूनेस्को एसोसिएशन फॉर जापान के सहयोग से जापान की प्रतिष्ठित एनिकी पेंटिंग प्रतियोगिता (Enikki Art Competition) का आयोजन आर.के. आर.सी. व्यास नगर माहेश्वरी भवन में किया गया।

स्टेट फेडरेशन ऑफ यूनेस्को एसोसिएशन इन राजस्थान के प्रदेश संयोजक गोपाल लाल माली ने बताया कि भीलवाड़ा में यूनेस्को की ओर से इस प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों की रचनात्मकता को अंतरराष्ट्रीय मंच उपलब्ध कराने की पहल की जा रही है। विद्यार्थियों में कला, रचनात्मकता और पर्यावरण के प्रति जागरूकता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से जापान की एनिकी (Enikki) पेंटिंग प्रतियोगिता 2026-27 का आयोजन यूनेस्को की ओर से पूरे भारतवर्ष में किया जा रहा है। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों को अपनी कल्पनाशीलता, कलात्मक प्रतिभा और विचारों को चित्रों के माध्यम से अभिव्यक्त करने का अवसर मिलेगा।

जिला यूनेस्को की प्रवक्ता मधु लोढ़ा ने बताया कि भीलवाड़ा शहर सहित जिले के कई स्कूलों में प्रतियोगिता आयोजित करवाई जाएगी। इसके लिए छात्र-छात्राओं को निःशुल्क ड्राइंग शीट, कलर बॉक्स, बैनर सहित अन्य स्टेशनरी उपलब्ध करवाई जाएगी। प्रतियोगिता में विजेता विद्यार्थियों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही पूरे राजस्थान से चयनित 5 विजेता विद्यार्थियों को जापान जाने का अवसर भी मिलेगा।

इस अवसर पर पूर्व सभापति मधु जाजू, जिला यूनेस्को एसोसिएशन के अध्यक्ष ललित अग्रवाल, सचिव जगदीश चन्द्र मूंदड़ा, संगठन मंत्री कमलेश जाजू, रामचन्द्र मूंदड़ा, साधना मेलाना, उषा अग्रवाल, राधा अग्रवाल, सुशील अग्रवाल, ओम उज्जवल सहित यूनेस्को के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे। प्रतियोगिता के जरिए विद्यार्थियों को अपनी कला और रचनात्मक सोच प्रदर्शित करने के साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने का अवसर मिलेगा।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

नाम: राजेश तोषनीवाल

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस

परिचय 

राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।

  • वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
  • इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story