भीलवाड़ा-अजमेर रेल मार्ग स्थित रूपाहेली और विजयनगर रेलवे स्टेशनों के मध्य रविवार को एक दर्दनाक रेल हादसा सामने आया है, जहाँ उदयपुर सिटी से मदार जा रही पैसेंजर ट्रेन से गिरकर एक अज्ञात युवक की मौत हो गई। जीआरपी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए हैं।

विद्युत पोल संख्या 75/2-3 के पास मिला शव

जीआरपी चौकी भीलवाड़ा के हेड कांस्टेबल लेखराज से प्राप्त जानकारी के अनुसार, "घटना सवारी गाड़ी संख्या 19606 उदयपुर सिटी-मदार पैसेंजर एक्सप्रेस की है।" ट्रेन जब रूपाहेली और विजयनगर के बीच से गुजर रही थी, तब विद्युत पोल संख्या 75/2-3 के समीप एक युवक असंतुलित होकर नीचे गिर गया। गंभीर चोटें आने के कारण युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

शिनाख्त के लिए गुलाबपुरा मोर्चरी में रखवाया गया शव

सूचना मिलते ही जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। मृतक के पास से फिलहाल ऐसा कोई दस्तावेज या पहचान पत्र बरामद नहीं हुआ है, जिससे उसकी शिनाख्त हो सके। पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी कर शव को गुलाबपुरा चिकित्सालय की मोर्चरी में सुरक्षित रखवाया है।

जीआरपी ने जारी किया हुलिया, वारिसों की तलाश जारी

जीआरपी पुलिस ने मृतक के वारिसों और परिजनों की तलाश तेज कर दी है। आसपास के थानों और रेलवे स्टेशनों पर भी सूचना भिजवाई गई है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि इस हुलिए का कोई व्यक्ति लापता हो या किसी को जानकारी मिले, तो तुरंत जीआरपी चौकी भीलवाड़ा में सूचित करें।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

नाम: राजेश तोषनीवाल

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस

परिचय 

राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।

  • वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
  • इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story