भीलवाड़ा: पेड़ से गिरने और तबीयत बिगड़ने से दो लोगों की मौत, पुलिस जांच में जुटी
शंभुगढ़ के भारलियास में पेड़ से गिरकर वृद्ध की मौत हुई, वहीं आसींद के तिलोली गांव में खेत पर काम के दौरान किसान ने दम तोड़ दिया।

भीलवाड़ा जिले में शनिवार को दो अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों की जान चली गई, जिनमें से एक व्यक्ति की पेड़ से गिरने से और दूसरे की खेत पर काम करते समय अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद उन्हें परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
पेड़ से गिरकर वृद्ध की मौत
शंभुगढ़ थाने के एएसआई श्यामसुंदर ने जानकारी देते हुए बताया कि भारलियास निवासी गोपाल (61) पुत्र बालूराम शर्मा शनिवार को अपने खेत पर बकरियों के लिए चारा जुटाने हेतु पेड़ पर चढ़कर फलियां तोड़ रहे थे। अचानक असंतुलित होकर वे नीचे गिर पड़े, जिससे उनकी मौके पर ही स्थिति गंभीर हो गई। अचानक धमाके की आवाज सुनकर उनका भाई शंकरलाल मौके पर पहुंचा तो घटना का पता चला। "इसके बाद गोपाल को रायला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।"
खेत पर कृषि कार्य के दौरान बिगड़ी तबीयत
इसी तरह एक अन्य दुखद घटना आसींद थाने के तिलोली गांव में घटित हुई। एएसआई मंगलसिंह ने बताया कि तिलोली निवासी गणेशलाल (45) पुत्र नैनूराम बलाई की खेत पर कृषि कार्य करते समय अचानक तबीयत बिगड़ गई। उन्हें तत्काल आसींद अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां पहुंचने पर डॉक्टर्स ने उन्हें मृत बताया। फिलहाल पुलिस द्वारा दोनों ही मामलों में मौत के वास्तविक कारणों की गहनता से जांच की जा रही है।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara
नाम: राजेश तोषनीवाल
वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)
कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस
परिचय
राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।
- वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
- इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
- स्नातक (Graduate)
- डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)
