भीलवाड़ा में 20 नवंबर को आयोजित होने वाले 16108 श्री तुलसी शालिग्रामजी विवाह महामहोत्सव की तैयारियों ने गति पकड़ ली है। आजादनगर मेडिसिटी ग्राउंड पर होने वाले इस आयोजन के लिए बुधवार को महर्षि दधीचि आश्रम में विधि-विधान से भगवान श्री गणेश का स्मरण और पूजन कर निमंत्रण पत्र लेखन का शुभारंभ किया गया। महोत्सव के अंतर्गत राजाधिराज मेवाड़ धणी श्री गढ़बोर चारभुजानाथ की पहली भव्य ऐतिहासिक बारात श्री तुलसीजी से विवाह करने के लिए भीलवाड़ा पहुंचेगी। महामहोत्सव के कार्यक्रम 17 नवंबर से प्रारंभ होंगे।

श्री तुलसी शालिग्राम विवाह समिति के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेशजी महाराज की पूजा-अर्चना के बाद भीलवाड़ा की चारों दिशाओं में विराजमान चारभुजानाथ प्रभु को श्रद्धापूर्वक निमंत्रण पत्र लिखकर महोत्सव में पधारने का आमंत्रण दिया गया। इस दौरान महोत्सव की सफलता, निर्विघ्न आयोजन और समस्त श्रद्धालुओं के कल्याण की मंगलकामना की गई। आयोजन सूत्रधार पंडित विष्णु कृष्ण तनय महाराज, मुख्य आचार्य पंडित योगेंद्र शर्मा सहित धार्मिक विद्वानों ने धार्मिक परंपराओं के अनुरूप निमंत्रण लेखन की प्रक्रिया में सहभागिता निभाई।

कार्यक्रम के बाद आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने रोडवेज बस स्टैंड के पास स्थित गणेश मंदिर में भगवान गणेश को श्रीफल के साथ निमंत्रण पत्र समर्पित किया। पदाधिकारियों ने महोत्सव को निर्विघ्न और ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने के लिए भगवान गणेश से आशीर्वाद मांगा।

कार्यक्रम में महोत्सव समिति के संयोजक डॉ. एसएन गग्गड़, अध्यक्ष राधेश्याम चेचाणी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष छगन जैन, हेमेन्द्र शर्मा, राजेन्द्र कचोलिया, उपाध्यक्ष हनुमान अग्रवाल, कोषाध्यक्ष सत्यनारायण मूंदड़ा, सीए बीबी गुप्ता, श्रीचारभुजा पदयात्राी संघ के अध्यक्ष ब्रजमोहन सोमानी, मनोज शर्मा गोटेवाला, महिला संरक्षक मंजू पोखरना, महिला अध्यक्ष अलका जोशी, वल्लभ संकीर्तन के अध्यक्ष रमेश त्रिपाठी, राकेश शर्मा, रजनीकांत आचार्य, संजय प्रताप सिंह पारीक, ओम मिश्रा, परमेश्वर पाराशर, सुरेश जोशी, अनिल पारीक और जी.एल. गुप्ता सहित 16108 तुलसी-शालिग्राम विवाह महोत्सव से जुड़े समस्त कार्यकर्ता परिवार ने सहभागिता निभाई।

आयोजन समिति के संयोजक एसएन गग्गड़ ने बताया कि निमंत्रण पत्र लेखन का शुभारंभ होने के साथ ही जल्द ही देश और राज्य के गणमान्य प्रबुद्धजनों तथा प्रमुख सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों को आयोजन में सहभागी बनने के लिए आमंत्रित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस महाआयोजन में श्री तुलसीजी के धर्म माता-पिता के रूप में सहभागी बनने के लिए पंजीकरण कराने की अंतिम समय सीमा 31 अक्टूबर है।

गग्गड़ ने आयोजन से जुड़े सभी कार्यकर्ताओं से महोत्सव की सफलता के लिए तन, मन और धन से सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता अपने परिजनों, मित्रों और समाजजनों को भी इस महाआयोजन से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयास करें। भीलवाड़ा में पहली बार आयोजित हो रहे इस ऐतिहासिक स्वर्णिम अवसर से कोई वंचित नहीं रहे, इसके लिए धर्म माता-पिता बनने के इच्छुक दंपतियों को शीघ्र पंजीकरण कराने के लिए प्रेरित किया जाए। आयोजन में अधिकाधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करने के लिए सभी को मिलकर कार्य करना है। कार्यक्रम का संचालन कार्यालय प्रभारी रजनीकांत आचार्य ने किया।

उन्होंने बताया कि महामहोत्सव के कार्यक्रम 17 नवंबर से शुरू होंगे। इसके तहत 17 से 19 नवंबर तक प्रतिदिन दोपहर एक से 4 बजे तक आयोजन स्थल मेडिसिटी ग्राउंड पर रुक्मिणी मंगल कथा आयोजित की जाएगी। धार्मिक महोत्सव को लेकर आयोजन से जुड़े कार्यकर्ताओं और श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है।

कार्यक्रम में दुर्गा शंकर पारीक, अनिल पारीक, श्याम पुरोहित, प्रेम पुरोहित, ओमप्रकाश मूंदड़ा, हरीश जोशी, पुरुषोत्तम काकानी, कमलेश सोडानी, ओम प्रकाश लड्ढा, पंकज सोमानी, शिवप्रसाद शर्मा, भंवरलाल पारीक, कैलाश, हेमराज दर्जी, घनश्याम शर्मा, रामचन्द्र त्रिपाठी, भवानी शंकर शर्मा, रामपाल मंत्री, टीना काबरा, रिद्धि तोशनीवाल, मुकेश सेठिया और एमपी पोरवाल सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। गणपति पूजन और निमंत्रण लेखन के शुभारंभ के साथ ही 20 नवंबर को होने वाले 16108 श्री तुलसी शालिग्रामजी विवाह महामहोत्सव की तैयारियों को औपचारिक गति मिल गई है।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

नाम: राजेश तोषनीवाल

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस

परिचय 

राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।

  • वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
  • इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story